भारत-चीन के बीच पिघल रही बर्फ... 4 साल बाद शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट! व्यापार प्रतिबंधों में भी ढील के संकेत

Updated on 17-09-2024 02:27 PM
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू करने के लिए तैयार दिख रहा है। भारत और चीन के बीच फ्लाइट 2020 में कोविड महामारी के दौरान रोकी गई थीं। बीमारी के बाद दोनों देशों ने ही कोविड-19 की वजह से यात्रा प्रतिबंध हटा दिए लेकिन फिर भी दिल्ली और बीजिंग के बीच फ्लाइट शुरू नहीं हो सकीं। चार साल बाद फ्लाइट शुरू होना दोनों देशों के बीच संबंधों में नरमी का संकेत है, क्योंकि हालिया समय में सीमा पर तनाव घटा है और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की मांग कारोबारी वर्ग कर रहा है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की हाल ही में दिल्ली में एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में अपने चीनी समकक्ष सोंग झियोंग से मुलाकात की है। नायडू ने बैठक के बाद कहा कि हमने दोनों देशों के बीच नागरिक उड्डयन सहयोग को मजबूत करने और खासतौर से यात्री उड़ानों को जल्द से जल्द शुरू करने पर चर्चा की है। एविएशन कंसल्टेंसी मार्टिन कंसल्टिंग के सीईओ मार्क डी मार्टिन ने इस पर कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि उड़ानें फिर से शुरू की जाएं। फ्लाइट सिर्फ बीजिंग के लिए बल्कि दूसरे चीनी प्रांतों के लिए भी होनी चाहिए। फ्लाइट बंद रहने से दोनों देशों के बीच व्यापार में बहुत नुकसान हुआ है।'

फ्लाइट ना होने से कारोबार हो रहा प्रभावित

मार्क डी मार्टिन का कहना है कि भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। दोनों देश ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह) का हिस्सा हैं और तेजी से उभरते बाजार भी हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारियों के साथ-साथ पर्यटन को भी फ्लाइट शुरू होन से फायदा मिलेगा। भारतीय उद्योग के वर्ग, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सरकार से व्यापार और सीमा पार यात्रा पर प्रतिबंधों में ढील देने का आग्रह कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन पिछले कुछ समय से भारत पर उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए दबाव डाल रहा था। उड़ानें फिर से शुरू होने की कोई निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन भारतीय पर्यटन उद्योग के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि अब इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स में विमानन और पर्यटन समिति के अध्यक्ष सुभाष गोयल का कहना है कि लोग तीसरे देशों के रास्ते चीन जा रहे हैं। वे थाईलैंड, कंबोडिया, म्यांमार और हांगकांग से होकर उड़ान भरते हैं। यह बेहतर है कि भारतीय और चीनी एयरलाइंस तीसरे देशों की एयरलाइंस को व्यवसाय देने के बजाय सीधी उड़ानें फिर से शुरू करें। गोयल ने कहा कि सेवाएं बंद होने से पहले दोनों पक्षों के बीच फ्लाइट भरी रहती थीं।

सर्वे के बाद भारत ने दिए ढील के संकेत

चीनी निवेश के प्रति भारत की नीति में ढील का पहला संकेत पिछले महीने देश के आर्थिक सर्वेक्षण के बाद आया था। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि चीन से अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भारत के लिए फायदेमंद होगा। दोनों देशों के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने से दोनों पक्षों को मदद मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2019 में इंडिगो, एयर इंडिया, चाइना सदर्न, चाइना ईस्टर्न, एयर चाइना और शेडोंग एयरलाइंस की कुल 539 निर्धारित उड़ानों के साथ, सीधी भारत-चीन उड़ानें चल रही थीं। ऐसे में फ्लाइट रुकने से दोनों ही देशों के लोग प्रभावित हैं। फ्लाइट शुरू होंगी और व्यापार प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी तो निश्चित ही बड़ी तादाद में लोग यात्रा करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.