सहर बाम्बा को देख भागे इब्राहिम तो निर्वाण की हुई आर्यन खान से तुलना, 3 तलाकशुदा सेलेब्स के बेटों ने दिया पोज

Updated on 13-10-2025 01:19 PM
सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान-सोहेल खान के बेटे बड़े हो गए हैं और उनके जैसे दिखाई देते हैं। ठीक वैसे ही जैसे इब्राहिम अली खान अपने अब्बा सैफ अली खान के जेरॉक्स कॉपी लगते हैं। अब इन्हें मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ स्पॉट किया गया और लोगों को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की याद आ गई। और उन्होंने सीमा सजदेह के लाडले की तुलना 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के डायरेक्टर से करनी शुरू कर दी।

दरअसल, विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें इब्राहिम अली खान दोस्त अरहान खान और निर्वाण खान का हांथ खींचते हुए फोटो बूथ पर लाते नजर आते हैं। जबकि वह आना नहीं चाहते। मगर मुस्कुराते हुए तीनों पहुंचते हैं और फोटो सेशन करवाते हैं। तीनों की जोड़ी को देखकर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दिए हैं। हालांकि बाद में जैसे ही एक्ट्रेस सहर बाम्बा आती है तो इब्राहिम, दोनों को वहां छोड़कर चले जाते हैं।

इब्राहिम-अरहान-निर्वाण को देख लोगों ने कहा

इब्राहिम, अरहान और निर्वाण के वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'इंडस्ट्री के नए खान।' एक ने लिखा, 'आने वाले स्टार सुपरस्टार ब्लॉकबस्टर स्टार खानों की विरासत।' एक ने लिखा, 'ये बॉलीवुड में क्या कॉपी पेस्ट चल रहा है। सभी खानों के बच्चे अपने पापा जैसे दिखते हैं।' एक ने लिखा, 'सोहेल खान क लड़का भी आर्टन खान की तरह हंसता नहीं है क्या?' एक ने कहा, 'ये ब्लैक ड्रेस वाला सलमान खान की कॉपी क्यों लग रहा है।' एक ने कहा, 'इब्राहिम ने लड़कियों को देखकर छोड़ भी दिया भाइयों को।'

इब्राहिम, अरहान, निर्वाण के माता-पिता का तलाक

बता दें कि तीनों के माता-पिता का तलाक हो चुका है। अरहान खान के पिता अरबाज खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी लेकिन बेटे के जन्म के कई साल बाद वो अलग हो गए। निर्वाण खान के माता-पिता के साथ भी यही हुआ। सोहेल खान और सीमा सजदेह ने भी शादी के कई साल बाद तलाक ले लिया था और इब्राहिम जब छोटे थे, तभी सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.