'रोज बोलूंगी...' जान्हवी कपूर की 'भारत माता की जय' बोलने पर हुई आलोचना तो किया रिएक्ट, बताया क्यों लगाया नारा
Updated on
18-08-2025 01:31 PM
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर 16 अगस्त को मुंबई में हुए एक दही हांडी कार्यक्रम में पहुंची थीं। जन्माष्टमी के मौके पर वह इस इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने 'भारत माता की जय' कहा था। इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है और बताया है कि ुन्होंने कार्यक्रम में 'भारत माता की जय' क्यों कहा था।
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दही हांडी की एक छोटी-सी क्लिप शेयर की, जब उन्हें हांडी फोड़ने के लिए कहा गया था। वीडियो में 'भारत माता की जय' का नारा उनके बोलने से ठीक पहले से ही सुनाई दे रहा था। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'सिर्फ रेफरेंस के लिए। उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो दिक्कत होती। और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटेरियल के तौर पर एडिट कर दिया।'
जान्हवी कपूर रोज बोलेंगी 'भारत माता की जय'
जान्हवी कपूर ने आगे लिखा, 'से सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं रोज बोलूंगी भारत माता की जयiii!' कार्यक्रम में जान्हवी ने मराठी में भाषण भी दिया, जिसमें उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' देखने की गुजारिश की।
जान्हवी कपूर की फिल्म
फिल्म 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार में हैं। इसमें दिल्ली के लड़के और केरल की लड़की की कहानी दिखाई जाएगी। उनके बीच दोस्ती और प्यार को फिल्माया गया है। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दिनेश विजान की निर्मित, यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…