मैं तुमसे नफरत... जब 'सिलसिला' के सीन में घबराईं रेखा, अमिताभ बच्चन ने सुनाया था 'पेशाब' वाला किस्सा

Updated on 11-10-2025 02:06 PM
रेखा ने एक बार फिल्म 'सिलसिला' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्हें 'मैं तुमसे नफरत करती हूं' वाला सीन करना था, पर ज्यादा टाइम नहीं था। डायरेक्टर ने भी टाइम देने से मना कर दिया। तब अमिताभ ने रेखा को एक हॉलीवुड स्टार का भीड़ के सामने पेशाब करने वाला ऐसा वाकया सुनाया कि एक्ट्रेस ने दमदार तरीके से वह शॉट दिया और फिर उन्हें गले लगा लिया था।

अमिताभ बच्चन और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, और उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था। हालांकि, उनके काम से ज्यादा चर्चा उनके रिलेशनशिप की रही। अमिताभ ने रेखा संग अफेयर पर तो कुछ नहीं कहा, पर रेखा ने कई इंटरव्यूज में खुलकर स्वीकार किया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से प्यार रहा। रेखा ने तो यहां तक भी कहा कि उन्होंने एक्टिंग में 100% अमिताभ को देखकर ही सीखा और वह उन्हें कॉपी करती हैं।

रेखा ने बताया था अमिताभ बच्चन ने क्या दी थी अजीब सलाह

रेखा ने साल 1994 में मूवी मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ ने कैसे 'सिलसिला' के एक सीन में उनकी मदद की थी। रेखा ने कहा था, 'मैं 'सिलसिला' के 'आई हेट यू' सीन जैसे पलों को याद कर सकती हूं। यह एक बेहद चैलेंजिंग और सीरियस सीन था। सुबह 5 बजे लोकेशन पर 15,000 लोग मौजूद थे। मुझे कई जरूरी डायलॉग बोलने थे, रोना था...। मैंने यशजी ('सिलसिला' के डायरेक्टर यश चोपड़ा) से समय मांगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।'

सुनाया था जेम्स डीन के पेशाब करने वाला किस्सा

रेखा ने आगे बताया कि तब अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए एक अनोखा किस्सा सुनाया। अमिताभ ने रेखा को बताया कि फिल्म 'जायंट' में जेम्स डीन को भी ऐसी ही मुश्किल का सामना करना पड़ा था। वह बहुत नर्वस थे। ऐसे में उन्होंने बस पलटकर भीड़ के सामने पेशाब कर दिया, जिससे उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ। डीन ने फिर खुद से कहा- इससे बुरा क्या हो सकता है? इसके बाद उन्होंने एकदम सही शॉट दिया।

रेखा ने अमिताभ बच्चन को लगा लिया था गले

यह किस्सा सुनने के बाद रेखा ने अमिताभ का शुक्रिया अदा किया और फिर वह सीन किया। रेखा बोली थीं, 'स्टार्ट, कैमरा, एक्शन सुनते ही सब चुप हो गए। आखिर में जब मैंने अमित जी को गले लगाया तो सब बोले- oooh...मैं बड़ी मुश्किल से अपने एक्सप्रेशन कंट्रोल कर पाई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.