मुझे नहीं पता इसे भी हिंदी आती है... जब टिप्स पड़ी भारी तो ऋषभ पंत ने वॉशिंगटन सुंदर से माफी मांगी

Updated on 25-10-2024 01:40 PM

नई दिल्ली. ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले स्टार्स में से हैं. यह बैटर अपने खेल से दिल और मैच तो जीतता ही है. अपनी चुहलबाजी के लिए भी पॉपुलर है और साथियों को टिप्स देकर भी गेम पलटना जानता है. लेकिन भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में पंत की एक सलाह वॉशिंगटन सुंदर को भारी पड़ गई. ऋषभ पंत को भी गलती का अहसास जल्द ही हो गया और उन्होंने माफी मांगने में भी देरी नहीं लगाई. इस दौरान उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर से जो कहा, वह वीडियो वायरल हो गया.


सुंदर ने झटके 7 विकेट 


भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने मैच में अच्छी शुरुआत की. उसने एक समय 3 विकेट पर 197 रन बना लिए थे. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर का तूफान (दाना साइक्लोन नहीं) आया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 259 रन पर सिमट गई. सुंदर ने न्यूजीलैंड के 7 बैटर्स को आउट किया.


पंत ने सुंदर को दी खास सलाह


इस ‘सुंदर तूफान’ के दौरान 78वें ओवर में ऋषभ पंत ने वॉशिंगटन सुंदर को एक सलाह दी. उन्होंने कहा- वॉशी इसको आगे डाल सकता है… लेकिन पंत स्मार्टनेस के चक्कर में यह भूल गए कि जो बैटर क्रीज पर है, वह मुंबई में ही पैदा हुआ है. पंत की सलाह से एजाज पटेल अलर्ट हो गए और वॉशिंगटन सुंदर ने जैसे ही फुललेंथ गेंद डाली, उन्होंने लॉन्गऑन पर बड़ी आसानी से चौका जड़ दिया.


सलाह के बाद सुंदर को पड़ा चौका


चौका जड़ते ही वॉशिंगटन सुंदर ने पंत की ओर देखा तो भारतीय विकेटकीपर तुरंत बैकफुट पर चला गया. पंत ने कहा, ‘अरे मुझे क्या पता कि हिंदी आती है इसे.’ इस सबके बीच सबसे खास बात यह रही कि पंत ने जब वॉशिंगटन सुंदर को गेंद आगे डालने की सलाह दी तो वे सिर्फ हिंदी में नहीं बोले. उन्होंने हिंदी में दी सलाह को तुरंत ही अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर दिया था.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.