ऋतिक रोशन OTT पर करेंगे डेब्‍यू, आ रही है नई एक्‍शन-थ्र‍िलर वेब सीरीज 'स्‍टॉर्म', सबा आजाद भी आएंगी नजर

Updated on 10-10-2025 04:59 PM
बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक ओर जहां वह 'कृष 4' में डायरेक्‍शन की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं जल्‍द ही ओटीटी पर भी डेब्‍यू करने वाले हैं। हालांकि, उनकी यह पारी एक्‍टर के तौर पर नहीं होगी। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो' ने शुक्रवार को एक नई ओरिजिनल ड्रामा सीरीज 'स्टॉर्म' की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के साथ ऋतिक रोशन और उनकी कंपनी HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस का हिस्सा) ने हाथ मिलाया है।

हालांकि, सीरीज का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे तत्‍काल 'स्टॉर्म' नाम दिया गया है। इस सीरीज को अजीतपाल सिंह ने बनाया और डायरेक्ट किया है। जबकि कहानी अजीतपाल सिंह सिंह ने फ्रांस्वा लुनेल और स्वाति दास के साथ मिलकर लिखी है। ऋतिक रोशन और ईशान रोशन इस सीरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

'स्‍टॉर्म' की कास्‍ट और प्‍लॉट

‘स्टॉर्म’ में शानदार कलाकारों की टीम नजर जाने वाली है। इसमें पार्वती थिरुवोथु, आलया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में होंगे। सीरीज के प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे एक रोमांचक थ्रिलर ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी कहानी मुंबई के बैकड्रॉप पर आधारित है

ऋतिक रोशन बोले- सीरीज की कहानी दिलचस्‍प और सच्‍चाई से भरी

बतौर प्रोड्यूसर, अपनी ओटीटी पारी के लिए ऋतिक रोशन ने कहा, ‘स्टॉर्म, ने मुझे ओटीटी की दुनिया में बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत करने का एक शानदार मौका दिया। जिस चीज ने मुझे इस सीरीज की तरफ खींचा, वह है अजीतपाल द्वारा बनाई गई दिलचस्प और सच्चाई से भरी दुनिया है। कहानी गहरी, दमदार और यादगार किरदारों से भरी हुई है। मैं इसको लेकर बहुत एक्‍साइटेड हूं।

दमदार महिला क‍िरदारों की कहानी होगी 'स्‍टॉर्म'

प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट, गौरव गांधी कहते हैं, 'प्राइम वीडियो में हमारा मकसद हमेशा अच्छे कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को मौका देना है, चाहे वो कैमरे के आगे हों या पीछे। हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो दुनिया भर के लोगों को पसंद आएं। ऋतिक रोशन भारतीय फिल्मों के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं। उनके और HRX Films संग काम करना हमारे लिए बहुत खास है।' उन्‍होंने आगे कहा, ‘स्टॉर्म, सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि एक नए और रोमांचक सफर की शुरुआत है, जिससे आगे और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स आएंगे। यह दमदार महिला किरदारों की दिलचस्प कहानी है। हमें यकीन है कि दुनियाभर के दर्शकों को यह पसंद आएगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.