'कुली' के आगे फूल रही ऋतिक और NTR की सांस, अब ऑन साइट बुकिंग और फैंस पर ही करना होगा भरोसा

Updated on 13-08-2025 02:45 PM
'वॉर 2' वर्सेस 'कुली'। बॉक्‍स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी टक्‍कर को अब बस एक ही दिन बचा है। गुरुवार 14 अगस्‍त को ये दोनों ही फिल्‍में सिनेमाघरों में होंगी। एक तरह जहां रजनीकांत स्‍टारर 'कुली' है, जिसने प्री-सेल्‍स बुकिंग में तबाही मचा दी है। इस फिल्‍म का क्रेज ऐसा है कि ओपनिंग वीकेंड के लिए बुधवार सुबह तक ही देश-विदेश में 110 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्‍टारर 'वॉर 2' की सांस फूल रही है। हालांकि, इसने बुधवार सुबह तक प्री-सेल्‍स में 'सैयारा' को पछाड़ दिया है, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्‍म अब दर्शकों के वर्ड-ऑफ-माउथ भरोसे रिलीज होने वाली है।

'वॉर 2' यशराज के 'स्‍पाई यूनिवर्स' की छठी फिल्‍म है। यह 2019 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर 'वॉर' का सीक्‍वल है। लेकिन हालत ये है कि छह साल पहले जहां पिछली फिल्‍म ने रिलीज से पहले 32.50 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी, वहीं 'वॉर 2' बुधवार सुबह तक इसके एक-तिहाई तक ही पहुंच पाई है। अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी 'वॉर 2' का बजट 400 करोड़ रुपये है।

'वॉर 2' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

sacnilk के मुताबिक, 'वॉर 2' ने बुधवार सुबह तक देश में हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन मिलाकर 10.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है। यदि ब्‍लॉक सीटों को भी जोड़ दें तो यह 18.79 करोड़ है। इसमें 2D, IMAX और 4DX फॉर्मेट भी शामिल हैं, जिनके टिकट की कीमत अध‍िक रहती है। फिल्‍म के अब तक 3.63 लाख टिकट बिके हैं। इनमें सबसे अध‍िक 6.50 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है।

तेलुगू राज्यों में मंगलवार को शुरू हुई एडवांस बुकिंग

यहां एक बात गौर करने वाली ये भी है कि तेलुगू राज्यों में 'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग मंगलवार (13 अगस्त) को शुरू हुई है। ऐसे में जूनियर एनटीआर के फैंस का उत्‍साह बुधवार को देखने को मिलेगा। टिकट की कीमतों को लेकर वहां असमंजस की स्‍थ‍िति थी। तेलंगाना में, सरकार ने 'कुली' और 'वॉर 2' की टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग को खारिज कर दिया है। जबकि आंध्र प्रदेश में दोनों को टिकट दरें बढ़ाने की अनुमति दे दी गई।

तेलुगू राज्यों में जूनियर NTR के फैंस से हैं उम्‍मीदें

जूनियर एनटीआर के स्‍टारडम को देखते हुए तेलुगू राज्यों में तगड़ी एडवांस बुकिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पिछले 24 घंटों में तेलुगू वर्जन में जबरदस्‍त तेजी भी आई है। हालांकि, फिलहाल आंकड़े यही कह रहे हैं कि 'वॉर 2' का दम 'कुली' के सामने फीका चल रहा है, जिसने बुधवार सुबह तक ही तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ मिलाकर 36 करोड़ रुपये (ब्‍लॉक सीटों सहित) की एडवांस बुकिंग कर ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.