बिना रोहित शर्मा के कैसी है पर्थ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की तैयारी, इन 5 पॉइंट्स में समझ लीजिए

Updated on 18-11-2024 01:15 PM
​भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जाने वाले इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हालांकि, इस दौरान टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हो गए हैं। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस तरह तैयारी के साथ-साथ टीम इंडिया के सामने कुछ मुश्किलें भी खड़ी है। ऐसे में आइए जानते हैं पर्थ में खेलने जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए कैसी है टीम इंडिया की तैयारी।

टीम इंडिया को खलेगी रोहित शर्मा की कमी


टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा सीरीज के पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे यह तय है। रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। ऐसे में वे अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से बेशक अपने फॉर्म में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद टीम में उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों को एक अलग ऊर्जा देने की काम करती। ऐसे में इस मोर्चे पर टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कमी निश्चित रूप से खलने वाली है।

शुभमन गिल हो चुके हैं चोटिल


भारतीय क्रिकेट टीम को पर्थ टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल के रूप में एक बड़ा झटका लग चुका है। शुभमन गिल इंट्रा स्क्वाड के साथ प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए। उनका अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में वे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ठीक-ठाक खेला था। ऐसे में रोहित के बाद पहले टेस्ट मैच में शुभमन के नहीं होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ना तय है।


तीसरे नंबर पर देवदत्त पड्डीकल को मिल सकता है


शुभमन गिल के चोटिल के बाद के बाद अब तीसरे नंबर बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पड्डीकल का नाम सामने आ रहा है। शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे यह तय है। पड्डीकल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया ए टीम के साथ थे और उन्होंने दमदार खेल का प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में देवदत्त को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है उन्हें इसे बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए।


हर्षित राणा का हो सकता है टेस्ट डेब्यू


तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ हर्षित को तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में देखा जा सकता है। हर्षित प्रैक्टिस मैच में लगातार 140 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए सबको खूब प्रभावित किया है। हर्षित के अलावा नीतिश रेड्डी को लेकर भी बात चल रही है कि उन्हें पर्थ टेस्ट मैच में मौका दिया जा सकता है।


मोहम्मद शमी के लिए बढ़ सकता है इंतजार


रणजी ट्रॉफी में बंगाल के वापसी करते हुए दमदार खेल दिखाने वाले मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में फिर से खेलने के लिए इंतजार बढ़ सकता है। शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिलने वाला है। ऐसे में शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियां करेंगे। टीम मैनेजमेंट चाहती है कि शमी कुछ समय और अपनी फिटनेस को परखें उसके बाद वे भारतीय टीम में वापसी करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.