आपको कैसा लग रहा है...जिसे श्रीलंका ने बच्चा समझ धो डाला, उससे भी हार गई भारतीय टीम

Updated on 27-10-2024 03:57 PM

नई दिल्ली. खेल का एक नियम सभी दिग्गज बार बार दोहराते हैं. कभी भी अपने विरोधी को कमजोर नहीं समझना चाहिए ना ही ढिलाई बरतनी चाहिए. भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शायद गलती कर दी और खामियाजा उठाया. जिस टीम को श्रीलंका ने अपने घर पर बच्चा समझकर बुरी तरह से टेस्ट सीरीज में रौंद डाला उसने भारत को उसी के घर आकर मात देकर इतिहास रच दिया. 68 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब कीवी टीम ने भारत को किसी टेस्ट सीरीज में हराया.


भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज में मिली हार बड़ा झटका है. जिस टीम को हराकर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तरफ कदम बढ़ाने का इरादा रखती थी उसने ही काम बिगाड़ दिया. रोहित शर्मा की टीम को मिली लगातार दो हार से उसके आगे का समीकरण बिगाड़ दिया. अब हर एक मैच करो या मरो का हो गया है. फैंस को इस टेस्ट सीरीज में हार से धक्का पहुंचा है. इसके पीछे की वजह से सभी वाकिफ ही होंगे.


श्रीलंका ने रौंदा और भारत हार गया


भारत के दौरे पर आने से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका के साथ उनके घर पर जाकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली. रोहित शर्मा के मुकाबले कमतर आंकी जाने वाली टीम ने अपने घर पर शेर ही तरह दहाड़ा. न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर उसे टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर वापस भेजा. पहले मुकाबले में 63 रन की जीत के बाद दूसरे मैच में तो कीवी टीम को पानी पिला दिया. पारी और 154 रन के बड़े अंतर से मात देकर अपना दम दिखाया.


भारत की हार से खलबली


सवाल यही है कि जिस टीम को श्रीलंका ने अपने घर पर इतनी बुरी तरह से हराया उसने भारत को उसी के घर कैसे धूल चटाया. जहां न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने टीम इंडिया के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को पहले ही मैच में पहली पारी में 46 रन पर ढेर कर दिया वहीं भारत के सामने उनके बल्लेबाज 400 से उपर का स्कोर बना गए. दूसरे टेस्ट में भी ऐसा ही नजारा रहा. पहली पारी में भारत 156 और फिर दूसरी पारी में 245 रन पर ढेर हो गया.


मिचेल सैंटनर जिसने आज तक फर्स्टक्लास में कभी एक पारी में 3 विकेट से ज्यादा नहीं झटके थे उसने दोनों पारी में 5-5 विकेट लिए. मैच में कुल 13 बल्लेबाजों को आउट कर खलबली मचा दी. कप्तान रोहित शर्मा चाहे टीम का बचाव करते रहे लेकिन यह हार कहीं ना कहीं न्यूजीलैंड को कम आंकने का नतीजा है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.