सेंचुरियन टेस्ट- साउथ अफ्रीका ने 301 रन बनाए:मार्करम और कोर्बिन बॉश शतक से चूके

Updated on 28-12-2024 01:22 PM

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 301 रन बनाए और 90 रन की बढ़त ली। टीम से ऐडन मार्करम ने 89 और कोर्बिन बॉश ने 81 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए। पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन बनाए थे, टीम फिलहाल 2 रन से पीछे है। बाबर आजम 16 और सऊद शकील 8 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

मार्करम-बावुमा ने फिफ्टी पार्टनरशिप की

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन 82/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ऐडन मार्करम ने 47 और टेम्बा बावुमा ने 4 रन के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। दोनों टीम को 100 रन के पार ले गए, बावुमा 31 रन बनाकर आउट हुए और उनकी मार्करम के साथ 70 रन की पार्टनरशिप टूटी।

मार्करम एक एंड पर टिक गए 

बावुमा के बाद डेविड बेडिंघम 30, काइल वेरियन 2 और मार्को यानसन भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 191 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए। यहां मार्करम एक एंड पर टिके थे, उन्हें कोर्बिन बॉश का साथ मिला और स्कोर 200 के पार पहुंचा। दोनों ने टीम को बढ़त भी दिलाई, मार्करम फिर 89 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

बॉश ने टीम को 300 के पार पहुंचाया

213 रन पर 8 विकेट गिरने के बाद भी साउथ अफ्रीका 301 रन तक पहुंच गया। कोर्बिन बॉश ने कगिसो रबाडा के साथ 41 और डैन पैटरसन के साथ 47 रन की पार्टनरशिप की। रबाडा 13 और पैटरसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। बॉश 81 रन बनाकर नॉटआउट रहे, उन्होंने पारी में 15 चौके लगाए।

पाकिस्तान से खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने 3-3 विकेट लिए। आमेर जमाल को 2 विकेट मिले। 1-1 सफलता मोहम्मद अब्बास और सईम अयुब को भी मिली।

पाकिस्तान दूसरी पारी में 2 रन से पीछे 

पाकिस्तान पहली पारी में 90 रन से पीछे रही। टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए, इसलिए टीम अब भी 2 रन से पीछे हैं। बाबर आजम और सऊद शकील नॉटआउट लौटे। अयुब 28, कप्तान शान मसूद 28 और कामरान गुलाम 4 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसन ने 2 और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.