भोपाल में हिंदू संगठनों ने ट्रकों को रोककर लगाया जाम

Updated on 29-04-2026 12:09 PM
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर जाम लगा दिया। मामला बिलखिरया थाना क्षेत्र का है।

संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुर्गी-मछली के दाने से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य ट्रकों के पहले ही रवाना होने का दावा किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा विवाद असलम चमड़े की जमानत के बाद शुरू हुआ है। आरोप है कि स्लॉटर हाउस से निकले वेस्ट मटेरियल से तैयार दाना ट्रकों के जरिए बाहर भेजा जा रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस वेस्ट में गाय से जुड़ा मटेरियल होने की आशंका है, जिसकी जांच नहीं कराई गई। रात 9 बजे के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। रात 11 बजे तक हंगामा होता रहा।

जांच की मांग पहले भी की थी

सर्वदलीय गोरक्षा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में पहले डीसीपी जोन को ज्ञापन देकर जांच और सैंपलिंग की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, स्लॉटर से निकले वेस्ट से दाना बनाया गया और अब उसे ट्रकों से बाहर भेजा जा रहा था। हमने मौके पर पहुंचकर लोडिंग रुकवाई। संबंधित लोग मौके से भाग गए।

एक ट्रक पकड़ा, हाईवे पर लगाया जाम

संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर एक ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें कथित तौर पर दाना और वेस्ट मटेरियल भरा हुआ था। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रायसेन हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

डीएनए जांच की मांग संगठन की मांग है कि जब्त किए गए मटेरियल के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसमें गोवंश से जुड़ा कोई अंश है या नहीं। उनका कहना है कि अगर जांच में पुष्टि होती है, तो पहले दर्ज मामलों को और मजबूती मिलेगी।

सर्वदलीय गोरक्षा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि शाम के समय रेंडरिंग प्लांट से बड़ी मात्रा में दाना ट्रकों में भरकर बाहर ले जाया जा रहा था। प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा था, लेकिन हाल ही में स्लॉटर हाउस से निकले वेस्ट मटेरियल को यहां लाकर उससे दाना तैयार किया गया। मिश्रा ने दावा किया कि मौके पर दाने से भरी बोरियां बड़ी संख्या में रखी थीं, जिन्हें ट्रक में लोड किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और लोडिंग रुकवाई, जिसके बाद ड्राइवर और मजदूर वहां से भाग गए। उन्होंने यह भी कहा कि प्लांट परिसर में चर्बी से भरे कई ड्रम भी रखे हुए थे और यदि इन सामग्रियों को जब्त कर सैंपलिंग नहीं कराई गई, तो संभावित सबूत मिटाए जा सकते हैं।

असलम की जमानत के बाद से ही सामग्री हटाई जा रही

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस में गोवंश को काटने के बाद उसका वेस्ट मटेरियल रेंडरिंग प्लांट में लाकर उससे मुर्गा-मछली के दाने का निर्माण किया गया था। उनका कहना है कि जैसे ही असलम की जमानत हुई, उसी के बाद इस सामग्री को तेजी से यहां से हटाया जा रहा था। तिवारी के अनुसार, हिंदुत्व समिति और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ट्रक को रुकवाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.