हिलेरी क्लिंटन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की जासूसी कराई थी

Updated on 15-02-2022 08:08 PM

वॉशिंगटन अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल को लेकर पूर्व राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगा था।कहा गया था कि रूस की मदद से ट्रंप ने चुनावों में जीत हासिल की।मामले की अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।इस बीच विशेष वकील ने हिलेरी क्लिंटन कैंपेन पर गंभीर आरोप लगाया है।

जॉन डरहम ने कहा कि ट्रंप टॉवर और बाद में व्हाइट हाउस में घुसपैठ करके सर्वर से कुछ सूचनाएं एकत्रित की गई थी जिससे साबित किया जा सके कि प्रेसिडेंट इलेक्शन में रूस का दखल था और इस काम के लिए एक आईटी कंपनी को रकम दी गई थी।मामले में जॉन डरहम ने 11 फरवरी को एक प्रस्ताव दायर किया है। जो क्लिंटन अभियान के पूर्व वकील माइकल सुस्मान के खिलाफ था। इमसें एक संघीय एजेंट पर गलत बयान देने का आरोप लगाया गया है। वहीं सुस्मान ने उन्हें दोषी नहीं ठहराए जाने का अनुरोध किया है।

सुस्मान के खिलाफ अभियोग में कहा गया है कि उन्होंने सितंबर 2016 में तत्कालीन एफबीआई जनरल काउंसेल जेम्स बेकर को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से दो महीने से भी कम समय पहले बताया था कि वह किसी भी क्लाइंट के लिए काम नहीं कर रहे थे।

जब उनसे अनुरोध किया फिर उन्होंने बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने बताया कि, ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन और अल्फ़ा बैंक के बीच कथित डेटा और श्वेत पत्र जो कि कथित तौर पर एक गुप्त संचार चैनल का प्रदर्शन करते हैं और इसका संबंध क्रेमलिन से है।जॉन ने कहा कि सुस्मान के बिलिंग रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि उन्होंने रूसी बैंक-1 पर आरोपों लगाने के लिए क्लिंटन अभियान को बार-बार बिल भेजा।

 यह भी पता चला कि सुस्मान और टेक एक्जीक्यूटिव ने एक अन्य लीगल पार्टनर से मुलाकात की और बात की। जो क्लिंटन अभियान के लिए जनरल काउंसेल के तौर पर कार्यरत था।सूत्रों ने बताया कि यह व्यक्ति वकील मार्क एलियास हैं, जो लॉ फर्म पर्किन्स कोइ में काम करते थे।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मामले पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि जॉन का जवाब इसका सबूत है कि मेरे चुनाव अभियान और राष्ट्रपति पद की जासूसी हुई। इसके लिए हिलेरी क्लिंटन अभियान द्वारा कुछ लोगों को भुगतान किया ताकि वह रूस की मदद से इन चुनावों को जोड़ सकें। ट्रंप ने मामले को सन 1973 में हुए वाटरगेट घोटाले से भी बढ़ा बताकर कहा कि जो लोग जासूसी अभियान में शामिल थे और इसके बारे में जानते थे, उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.