इधर 'सैयारा' की 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री, उधर बना एक और रिकॉर्ड, 17 दिन में प्रॉफिट

Updated on 04-08-2025 02:32 PM
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले दो हफ्तों में ऐतिहासिक कमाई करने वाली इस फिल्‍म ने तीसरे वीकेंड में एक और नया कारनामा कर दिखाया है। मोहित सूरी के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म रविवार को देश में 300 करोड़ क्‍लब में पहुंच चुकी है। हालांकि, अब इस म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा की रफ्तार हल्‍की धीमी पड़ गई है। लेकिन बावजूद इसके इसने वीकेंड में तगड़ी छलांग लगाई। इसने 17 दिनों में ही अपने बजट के मुकाबले 566.67% का मुनाफा कमा लिया है। हालांकि, 17वें दिन यह 'सन ऑफ सरदार 2' और 'महावतार नरसिम्‍हा' से जरूर पिछड़ गई है।

रविवार को बॉक्‍स ऑफिस पर अश्‍व‍िन कुमार के डायरेक्‍शन में बनी एनिमेशन फिल्‍म 'महावतार नरसिम्हा' ने गजब की हुंकार भरी है। इस फिल्‍म की कमाई वाकई चौंका रही है। रिलीज के 10वें दिन इसने सभी पांच भाषाओं में जहां 23.50 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है, वहीं सिर्फ हिंदी वर्जन से 18.00 करोड़ रुपये का तगड़ा नेट कलेक्‍शन किया है। दूसरी ओर, अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ने भी रविवार को छलांग लगाई है। इसने 9.25 करोड़ का बिजनस किया है। 'धड़क 2' इस रेस में सबसे पीछे है, जिसने तीसरे दिन 4.25 करोड़ का कारोबार किया।

'महावतार नरसिम्‍हा' और 'सन ऑफ सरदार 2' ने पहुंचाया नुकसान

'सैयारा' को 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2' और 'महावतार नरसिम्‍हा' के कारण शोज का नुकसान हुआ है। इस कारण भी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, बावजूद इसके दर्शकों की भीड़ फिल्‍म देखने पहुंच रही है। रिलीज के बाद तीसरे रविवार को 'सैयारा' के शोज में औसतन 39.10% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं, जो शाम के शोज में 56% तक रहे हैं।

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 'सैयारा' ने तीसरे रविवार, यानी 17वें दिन देश में 8.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनस किया है। इस तरह फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 300.00 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह यह इस प्रतिष्‍ठ‍ित क्‍लब में सबसे तेजी से पहुंचने वाली 15 बॉलीवुड फिल्‍मों की ल‍िस्‍ट में शामिल हो चुकी है। 'सैयारा' ने 'बजरंगी भाईजान', 'वॉर', 'सुल्‍तान' और 'पद्मावत' को पीछे छोड़ दिया है।

'सैयारा' का बजट, 17 द‍िन में 6.6 गुना अध‍िक कमाई

'सैयारा' की 300 करोड़ क्लब में एंट्री किसी जादू से कम नहीं है। किसी ने भी यह कल्‍पना नहीं की थी कि 45 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बनेगी। दिलचस्‍प है कि इसने 17 दिनों में अपनी बजट से 6.6 गुना अध‍िक कमाते हुए 566.67% का मुनाफा भी कमा लिया है। 'महावतार नरसिम्‍हा' और 'सन ऑफ सरदार 2' से इसे टक्‍कर जरूर मिल रही है, लेकिन 14 अगस्‍त को 'वॉर 2' की रिलीज से पहले तक इसकी कमाई थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अब इतना तो जरूर लग है कि 'सैयारा' देश में लाइफटाइम 350 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.