एशिया कप में वो इतना बुरा... पाकिस्तान दिग्गज चाहता है भारत मैच से कर दे मना, ये है खौफ का कारण

Updated on 14-08-2025 04:23 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रनों पर ढेर क्या हुई पूरे देश में कोहराम मच गया। उसके पूर्व क्रिकेटर तो हाथ धोकर खिलाड़ी और बोर्ड के पीछे पड़ गए हैं। पाकिस्तान टीम तीसरे वनडे में ब्रायन लारा स्टेडियम में 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 92 रनों पर ढेर हुई थी, जबकि 202 रनों से उसे हार मिली थी। 34 साल बाद पाकिस्तान टीम विंडीज से वनडे सीरीज हारी। इसके बाद पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने टीम और बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि भारत एशिया कप में खेलने से मना कर दे, वर्ना वह पाकिस्तान को बुरी तरह हराएगी।

मोहम्मद रिजवान की टीम को लेकर बासित अली की भविष्यवाणी
मोहम्मद रिजवान की टीम की बुरा हाल होने की भविष्यवाणी करते हुए बासित अली ने यूट्यूब चैनल पर कहा- मैं प्रार्थना करता हूं कि एशिया कप में भारत खेलने से मना कर दे। अगर वो खेलते हैं तो उनके खिलाड़ी पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराएंगे कि किसी ने सोचा तक नहीं होगा। बता दें कि मैच में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे, जबकि 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे। सील्स ने 6 विकेट झटकते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को एक्सपोज कर दिया।
भारत एशिया कप में खेलने से मना कर दे तो बचेगी पाकिस्तान की इज्जत
उन्होंने कहा कि अगर भारत खेलने से मना कर देता है तो पाकिस्तान शर्मसार होने से बच जाएगा। उन्होंने साथ ही अपनी ही टीम का मजाक उड़ाते हुए कहा- इस टीम का कोई भरोसा नहीं। अफगानिस्तान से अगर हम हार जाते हैं तो किसी को फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर पाकिस्तान भारत से हार जाएगा तो लोग पागल हो जाएंगे। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत का एशिया कप में पाकिस्तान से खेलना पक्का नहीं।
यहां हालांकि पाकिस्तान के लिए थोड़ा अलग माहौल होगा। एशिया कप में न केवल पाकिस्तान टीम का कप्तान बदला नजर आएगा, बल्कि उसके अधिकतर खिलाड़ी भी बदले रहेंगे। वनडे की कप्तानी मोहम्मद रिजवान के पास है, जबकि टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी सलमान आगा करेंगे। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है तो इस बात की उम्मीद अधिक है कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का सिलेक्शन टीम में न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.