हमास ने 3 इजराइली बंधक रिहा किए:रेड क्रॉस की मदद से इजराइल पहुंचे; 183 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई जल्द

Updated on 01-02-2025 04:04 PM

हमास ने सीजफायर समझौते के तहत शनिवार को इजराइल के 3 बंधक यार्डेन बिबास (35), ओफर काल्डेरोन (54) और कीथ सीगल (65) को रिहा कर दिया है। इन्हें रेड क्रॉस की मदद से इजराइली सेना को सौंपा गया। ये तीनों इजराइल पहुंच गए हैं। तीनों को हेलिकॉप्टर से इजराइल लाया गया।

BBC के मुताबिक इनके बदले में इजराइल जल्द 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। पिछले हफ्ते समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 13 इजराइली और 5 थाई बंधकों को रिहा किया जा चुका है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ओफर काल्डेरोन की रिहाई पर खुशी जताई है। काल्डेरोन के पास फ्रांस और इजराइल की दोहरी नागरिकता है।

इजराइल पर यार्डेन बिबास की पत्नी-बच्चों की हत्या का आरोप 

यार्डेन बिबास को उनकी पत्नी शिरी और दो बेटों केफिर और एरियल के साथ नीर ओज किबुत्ज से किडनैप किया गया था। बिबास के बेटे केफिर को जब बंधक बनाया गया उस वक्त उसकी उम्र सिर्फ 9 महीने थी। तब वह हमास के कब्जे में सबसे कम उम्र का बंधक था।

हमास ने नवंबर 2023 में दावा किया था कि शिरी और उनके दोनों बच्चों की इजराइली बमबारी में मौत हो चुकी है। हमास ने तब एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें यार्डेन बिबास अपने पिरजनों की मौत का जिम्मेदार इजराइली पीएम नेतन्याहू को बता रहे थे।

हालांकि इजराइल ने कभी भी हमास के इस दावे को नहीं माना।इजराइल अभी भी यह दावा कर रहा है कि हमास ने बिबास का परिवार को बंधक बना रखा है।

कीथ को पत्नी के साथ किया गया था किडनैप

कीथ सीगल मूल रूप से अमेरिका के निवासी हैं। उनके पास इजराइली नागरिकता भी है। उनकी हेल्थ खराब बताई जा रही है। कीथ और उनकी पत्नी अवीवा को कफर अजा किबुत्ज से एकसाथ किडनैप कर लिया गया था। हालांकि नवबंर 2023 में हुए सीजफायर डील के तहत अवीवा को रिहा कर दिया गया था।

तीसरे इजराइली बंधक ओफर काल्डेरोन को उनके 11 साल के बेटे एरेज, 16 साल की बेटी सहर के साथ नीर ओज किबुत्ज से बंधक बनाया गया था। एरेज और सहर को नवंबर 2023 में हुए सीजफायर डील के तहत रिहा कर दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.