हमास चीफ याह्या सिनवार ने अब तोड़ी चुप्पी, युद्ध के बाद हिजबुल्लाह को लिखी इजरायल को चिढ़ाने वाली चिट्ठी, जानें

Updated on 14-09-2024 03:47 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के युद्ध को लगभग एक साल होने वाले हैं। इस बीच हमास नेता याह्या सिनवार का एक दुर्लभ पत्र सामने आया है, जो हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को लिखा गया था। इस पत्र में सिनवार ने ईरान के समर्थन वाले हिजबुल्लाह को अपना पूरा सपोर्ट देने की प्रतिबद्धता जताई। हमास के राजनीतिक नेता सिनवार के बारे में माना जाता है कि वह गाजा की सुरंगों में छिपा है। सिनवार ने अपने पत्र में लिखा कि वह मारे गए हमास नेता इस्माइल हानिया की ओर से अपनाए गए प्रतिरोध के रास्ते पर चलेगा। साथ ही वह इस्लामी दुनिया की एकता के लिए प्रतिबद्ध है।

हिजबुल्लाह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस पत्र को साझा किया है। इसमें सिनवार ने इजरायल के खिलाफ हिजबुल्लाह की चल रही लड़ाई को लेकर आभार प्रकट किया है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद गाजा पर इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इजरायल के हमले में गाजा के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हमास का समर्थन करने के लिए लेबनान का हिजबुल्ला इजरायल पर सीमा से गोलीबारी और रॉकेट हमले करता रहता है।

साल भर से चुप था सिनवार


याह्या सिनवार इजरायल का मोस्ट वांटेड है। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से ही उसे नहीं देखा गया है। हिजबुल्ला को लिखी चिट्टी से पहले सार्वजनिक रूप से उसका कोई भी बयान अभी तक नहीं आया था। हमास के टेलीग्राम चैनल के मुताबिक मंगलवार को उसने युद्ध के बाद अपना पहला बयान जारी किया, जिसमें अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को चुनाव जीतने की बधाई दी गई। अगले दिन सिनवार ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस्माइल हानिया की मौत पर शोक व्यक्त किया था। इसके बाद शुक्रवार को नसरल्लाह को पत्र मिला।

क्या है पत्र के मायने


CNN की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के एक लेखक और विश्लेषक मुहम्मद शेहादा ने कहा, 'वह पत्र के जरिए यह कहने की कोशिश कर रहा है कि मैं यहां हूं, जीवित हूं और मैं ही हमास को कमांड कर रहा हूं। सिनवार बताना चाहता है कि गाजा के बाहर जो कुछ भी चल रहा है उससे वह पूरी तरह अपडेट है।' उन्होंने आगे कहा कि पत्र के जरिए याह्या सिनवार दिखाना चाहता है कि वह घरेलू मोर्चे, युद्ध का मैदान, राजनयिक मोर्चा और मध्यस्थता समेत कई मोर्चों को एक साथ डील कर सकता है। उनका मानना है कि ऐसे पत्र खास तौर से इजरायली जनता के लिए लिखे गए हैं, जिसमें सिनवार यह दिखाने के कोशिश कर रहा है कि वह अपना काम बिना किसी हस्तक्षेप के जारी रखे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.