पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 23 लोगों की हत्या की:ब्लूचिस्तान में हाईवे बंद किया

Updated on 26-08-2024 03:09 PM

पाकिस्तान में रविवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल जिल में हुई है। मरने वाले सभी लोग मुसाफिर थे। हमलावरों ने पहले हाईवे को ब्लॉक किया। इसके बाद बस रोककर लोगों की तशाली लेना शुरू कर दिया। वे लोगों के ID कार्ड चेक कर रहे थे। फिर एक-एककर उन्हें गोली मार दी।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक मरने वालों में 20 लोग पंजाब, जबकि 3 बलूचिस्तान के रहने वाले थे। मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने बताया कि बंदूकधारियों ने राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर आने-जाने वाले गाड़ियों से पूछताछ कर रहे थे।

हमलावरों ने यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक करके उन्हें गोली मारी। वारदात के बाद वे 12 गाड़ियों को आग लगाकर पहाड़ियों के रास्ते भाग निकले।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली हमले की जिम्मेदारी
मूसाखेल के सीनियर एसपी अयूब खोसो ने कहा कि एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि उन्होंने इसकी पहचान नहीं बताई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों की जातीय पहचान जानने के बाद उन्हें मारा गया।

इस बीच उग्रवादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक पत्रकार को ई-मेल कर हमले की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तानी PM शरीफ ने हमले की निंदा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी। देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी आतंकवाद की इस घटना की निंदा की है। बुगती ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों का पीछा करेगी।

अप्रैल में ऐसे ही हमले में पंजाब के 9 लोगों को गोली मारी थी
इस हमले से पहले अप्रैल में भी ऐसा ही एक हमला हुआ था, जिसमें लोगों की पहचान कर गोलियां मारी गईं। तब बलूचिस्तान के नुश्की के पास आईडी कॉर्ड चेक करने के बाद 9 लोगों को गोली मार दी गई थी। मारे गए लोग पंजाब से थे।

2023 के अक्टूबर में अज्ञात हमलावरों ने केच जिले के तुरबत में पंजाब के 6 मजदूरों को गोली मार दी थी। इसी तरह की एक घटना 2015 में हुई थी जब बंदूकधारियों ने तुर्बा के पास एक मजदूर शिविर पर हमला करके 20 मजदूरों की हत्या कर दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.