रूसी S-300 की जगह भारत का आकाश-NG एयर डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है ग्रीस, जानें क्‍या है प्‍लान

Updated on 19-02-2026 01:40 PM
एथेंस: ग्रीस ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आकाश खरीदने में दिलचस्पी जताई है। ग्रीस अपने लेयर्ड एयर डिफेंस नेटवर्क को मॉडर्न बनाने के प्लान के तहत भारत के आकाश-NG एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को विकल्प के तौर पर देख रहा है। ग्रीस कथित तौर पर अपने पुराने रूसी S-300 सिस्टम की जगह भारत के आकाश को चाहते हैं। यह भारत-ग्रीस रक्षा संबंधों और दिल्ली की हथियार निर्यात बढ़ाने की कोशिशों की दिशा में अहम कामयाबी है।

डिफेंस मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीक अधिकारियों ने भारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के आकाश सिस्टम का टेक्निकल प्रोफाइल का रिव्यू किया है। रिव्यू के जरिए ग्रीस के रक्षा अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि यह उसके S-300 सिस्टम की जगह कैसे ले सकता है। हालांकि ग्रीस या भारत की सरकार ने आधिकारिक तौर पर आकाश-NG से जुड़ी डील पर कोई जानकारी नहीं दी है।

हवाई सुरक्षा बेहतर करना चाहता है ग्रीस

ग्रीस ने काफी समय से ग्राउंड-बेस्ड एयर डिफेंस लेयर बनाने के लिए रूस की S-300 वायु रक्षा प्रणाली पर भरोसा किया है। हालिया समय के जियोपॉलिटिकल बदलाव, मेंटेनेंस की चुनौतियां और दूसरे क्षेत्रीय कारणों की वजह से ग्रीस अपनी रणनीति बदल रहा है। ग्रीस की कोशिश है कि अपने हथियार सप्लायरों में बदलाव लाया जाए।आकाश-NG भारत के आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन है। DRDO के डाटा से पता चलता है कि इसकी रेंज करीब 50 किमी है। यह सिस्टम बेहतर कमांड-एंड-कंट्रोल इंटीग्रेशन के जरिए एयरक्राफ्ट, क्रूज मिसाइल और दूसरे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है।


आकाश-NG को परख रहे ग्रीस अधिकारी

ग्रीक अधिकारी फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आकाश-NG को ड्रोन और मिसाइल के खतरों का मुकाबला करने के मकसद से बनाए गए अकिलीज शील्ड मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस आर्किटेक्चर में शामिल किया जा सकता है। आकाश इसमें शामिल हो जाता है तो यह ग्रीस के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा।
आकाश की कीमत और रखरखाव में आसानी को भी ग्रीस के अधिकारी देख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि MIM-104 पैट्रियट और आयरन डोम जैसे सिस्टम की लागत को देखते हुए आकाश अच्छा विकल्प है। भारतीय डिफेंस सिस्टम को ग्रीस में लागत-प्रतिस्पर्धी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, जो S-300 की जगह ले सकता है।

भारत-ग्रीस के रक्षा संबंध

भारत और ग्रीस के बीच हालिया समय में संबंधों में बेहतरी आई है। खासतौर से दोनों ंमुल्कों में रक्षा संबंध सुधरे हैं। इस साल जनवरी में दोनों पक्षों ने मिलिट्री कोऑपरेशन प्रोग्राम 2026 पर साइन किए, जिसमें जॉइंट एक्सरसाइज और ट्रेनिंग शामिल है। सितंबर 2025 में दोनों देश नेवल एक्सरसाइज कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.