MP में सरकारी दफ्तरों का हाल- बेहाल, 10 बजे के बाद भी साहब नदारद; अस्पतालों में मरीज परेशान

Updated on 28-02-2026 01:07 PM
 भोपाल। राजधानी भोपाल में सहित जिलों के शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद भी कई प्रमुख दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। नवदुनिया टीम ने राजधानी के कलेक्ट्रेट, लोकसेवा केंद्र, नगर निगम मुख्यालय, हाउसिंग बोर्ड और जय प्रकाश चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। जिलों में भी कलेक्ट्रेट सहित अन्य विभागों में ऐसे ही हालात रहे। यहां लोग परेशान नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पतालों में नजर आई, जहां मरीज और उनके परिजन बेहाल दिखे।नवदुनिया ने पहले ही कर दिया था सचेत

नवदुनिया ने शुक्रवार के अंक में वल्लभ भवन में औचक निरीक्षण की खबर प्रकाशित कर पहले ही आगाह किया था कि हम दफ्तरों से नदारद और लेट-लतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों की फोटो सहित खबरें दिखाएंगे। मुख्यमंत्री जी, आपके औचक निरीक्षण से प्रेरित होकर नवदुनिया भी यह मुहिम शुरू कर रहा है। हम ऐसे अधिकारियों की तस्वीरें और सबूत पेश करेंगे, ताकि उन पर कार्रवाई से प्रदेश में सुशासन मजबूत हो सके।

जनता परेशान

जेपी अस्पताल परिसर : स्वास्थ्य विभाग के कई राज्य व जिला स्तरीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति में भी देरी।

राजधानी में ये हाल

कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण : समय 10.05 बजे: कलेक्ट्रेट में स्थित खाद्य, शस्त्र, भू-अभिलेख व निर्वाचन शाखा में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 11 बजे तक कर्मचारी आते रहे।

नगर निगम मुख्यालय : 10 बजे के बाद तक अधिकारियों के केबिन खाली, एडीसी हर्षित तिवारी व एडीसी मुकेश शर्मा के कक्ष सूने।

जिलों का हाल

अशोकनगर: सरकारी टाइम टेबल फेल। कई कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी देरी से पहुंचे, कुछ जगह ही समय पर उपस्थिति दिखी।

गुना: सरकारी दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारियों की लेटलतीफी जारी रही। 10 से 11 बजे तक अधिकतर शाखाएं खाली ही नजर आईं।

राजगढ़: एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार समेत कई अधिकारियों के चैंबर बंद मिले। डीएसओ और जनपद सीईओ भी अनुपस्थित रहे।

नर्मदापुरम: सुबह 10 बजे के बाद भी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अस्पतालों में मरीज भी परेशान दिखे।

हरदा: कलेक्टर सहित कई अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। प्रमुख कार्यालयों में स्टाफ अनुपस्थित रहे। कुर्सियां और कक्ष खाली नजर आए।

सागर: सुबह 10:30 बजे पुराने कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम और तहसील कार्यालय में केवल एक भृत्य व एक बाबू उपस्थित मिला।

विदिशा: कई सरकारी कार्यालयों में सवा दस बजे अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुर्सियां खाली रहीं, कुछ ही विभागों में समय पर उपस्थिति दिखाई दी।

सीहोर: जिले में मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहे। दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा और जनता काम के लिए परेशान होती रही।

बैतूल: कलेक्ट्रेट में अधिकारी बैठकों में व्यस्त रहे और कर्मचारी नदारद। दफ्तरों में सन्नाटा रहा, जिससे काम कराने आए लोग परेशान हुए। कई लौटकर चले भी गए।

कार्रवाई की तैयारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने भी एक दिन पहले उपस्थिति की जांच की थी, जिसमें 10;30 से 11 बजे कर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। अब देर से आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

इन देशों में समय प्रबंधन सबसे बेहतर

जापान: सरकारी कर्मचारी समय से पहले आफिस पहुंचते हैं। देर से आना सामाजिक रूप से गलत माना जाता है।

जर्मनी: देर से कार्यस्थल पहुंचना प्रोफेशनल गलती माना जाता है। सरकारी प्रक्रियाएं तय समय पर।

सिंगापुर: सरकारी आफिस अत्यंत व्यवस्थित। डिजिटल सिस्टम से समय बर्बादी कम। देरी या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई।

स्विट्जरलैंड: सटीक कार्य संस्कृति, समय पर सेवा देना सरकारी मानक।

फिनलैंड: कर्मचारियों पर भरोसा, पर जवाबदेही मजबूत। समय पालन स्वभाव का हिस्सा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.