किसानों को आर्थिक रूप से समृद्धि करने सरकार प्रतिबद्ध : गोविंद सिंह राजपूत

Updated on 29-04-2025 12:33 PM
भोपाल। किसानों की आर्थिक उन्नति और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, किसानों के नवाचार का सम्मान और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सागर में दो दिवसीय जिला स्तरीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेले का उद्घाटन करते हुए किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेडे, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल हुए। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि अब तक समर्थन मूल्य पर उपार्जन किए गए अनाज का 118 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। किसानों को बारदाने की कमी न हो, इसके लिए विशेष पहल करते हुए सागर जिले के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भेजी जा रही हैं। इससे उपार्जन में आ रही परेशानियों का समाधान होगा।

सुपरसीडर और हैप्पीसीडर का उपयोग कर किसानों को किया प्रेरित :

श्री राजपूत ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में नरवाई जलाने की प्रथा को बंद करें। इससे भूमि की उर्वरकता खत्म होती है और पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। उन्होंने किसानों को सुपरसीडर और हैप्पीसीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, जो नरवाई को भूसे में बदलकर खेत में मिलाते हैं। मंत्री स्वयं प्रदर्शनी में इन यंत्रों पर बैठे और किसानों से इन तकनीकों को अपनाने की अपील की।
मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे पूर्वज मोटे अनाज का सेवन कर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जीते थे। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन और उपभोग को बढ़ाने का आग्रह किया। 

मिलेट्स को दें बढ़ावा, स्वास्थ्य के साथ आमदनी भी बढ़ाएं : डॉ लता वानखेड़े

इस अवसर पर सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने भी किसानों को मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने तथा नई तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2023 को 'अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष' घोषित किया गया था, जिसके तहत देशभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

प्राकृतिक खेती और सौर ऊर्जा को अपनाएं : शैलेंद्र जैन

विधायक शैलेंद्र जैन ने किसानों को सुझाव दिया कि वे रासायनिक दवाओं का कम से कम उपयोग करें और अधिक से अधिक औषधीय फसलों का उत्पादन करें। उन्होंने सौर ऊर्जा के उपयोग पर भी बल दिया। विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा से न केवल सिंचाई में सुविधा होगी, बल्कि बिजली की लागत भी बचेगी, जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो सकती है।

नवाचारशील किसानों का हुआ सम्मान :

मंत्री श्री राजपूत ने सागर जिले के नवाचारशील किसानों आकाश चौरसिया और आनंद जैन का उदाहरण देते हुए किसानों से अपील की कि वे इनके फॉर्म हाउस का अवलोकन करें और आधुनिक तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकें सीखें। इस अवसर पर कई उन्नत किसानों को प्रमाण-पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र :

मेले में कृषि यंत्रों और तकनीकों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें किसानों ने सुपरसीडर, हैप्पीसीडर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, जैविक खाद निर्माण तकनीक सहित अन्य नवीनतम साधनों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया और आभार प्रदर्शन उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने किया। सागर जिले में आयोजित मिलेट्स फूड फेस्टिवल और कृषि मेले ने यह संदेश दिया कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए न केवल नीतियाँ बना रही है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए भी प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती, मिलेट्स उत्पादन और सौर ऊर्जा जैसी पहलें भविष्य में किसानों की आर्थ‍िक स्थिति को और सशक्त बनाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित "होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह…
 29 April 2025
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल स्थित सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय में "विवाह एवं परिवार परामर्श केन्द्र" की स्थापना के…
 29 April 2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद उप मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सोमवार…
 29 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ जिले के किसानों की समृद्धि, खेती आधारित उद्योग, मिल्क प्रोसेसिंग ईकाई खोलने और फूड इंडस्ट्री पार्क स्थापित करने में राज्य सरकार…
 29 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए प्रस्तावित भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के विकास से संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण…
 29 April 2025
भोपाल। किसानों की आर्थिक उन्नति और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, किसानों के नवाचार का सम्मान और मिलेट्स उत्पादन…
 29 April 2025
ग्वालियर में सोमवार को कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली में मंच पर आने के लिए हो रही खींचतान और धक्का-मुक्की देख पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। उन्होंने तल्ख…
 29 April 2025
राजधानी के संभ्रांत इलाके शुभालय विलास सोसायटी में शराब की दुकान खुलने के बाद से रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने भारी संख्या में इकट्ठा…
 29 April 2025
यहां आकर मैंने मकान किराए पर लिया। सारा सामान इकट्ठा किया। सोचा था कि उस नर्क से अब आजादी मिल गई है। मैं सबकुछ छोड़कर आया हूं। यहां लॉन्ग टर्म…
Advt.