MP में महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी: छुट्टी के दिनों की भी दर्ज होगी हाजिरी, CLC पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Updated on 22-06-2026 12:54 PM
भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब संतान पालन अवकाश (CLC) की अवधि को ई-अटेंडेंस में उपस्थिति के रूप में मान्य किया जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्वीकृत सीएलसी अवधि को मिलेगा उपस्थिति का दर्जा

डीपीआई के आदेश के अनुसार, शिक्षक संवर्ग में कार्यरत जिन महिला शिक्षकों का संतान पालन अवकाश सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है, उनकी अवकाश अवधि को सत्र के कार्य दिवसों में ई-अटेंडेंस के लिए उपस्थित माना जाएगा।

विभाग ने बताया कि सीएलसी स्वीकृत होने के बावजूद कई महिला शिक्षकों की ई-अटेंडेंस में उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही थी। इसके कारण उन्हें प्रशासनिक स्तर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है।

अभ्यावेदन भेजने की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत संबंधित महिला शिक्षक अपने प्रकरण से जुड़े अभ्यावेदन राज्य स्तरीय अभ्यावेदन निराकरण समिति को भेज सकेंगी। इसके लिए विभाग ने ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

राज्य स्तरीय समिति करेगी मामलों की जांच

प्राप्त आवेदनों की जांच राज्य स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। जांच के बाद पात्र मामलों में समिति निर्णय लेकर स्वीकृत संतान पालन अवकाश अवधि को ई-अटेंडेंस में उपस्थिति के रूप में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों से प्राप्त मामलों को तत्काल राज्य स्तरीय समिति तक भेजने की व्यवस्था करें। आदेश की प्रति स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, सभी कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.