भोपाल में ईवी व्हीकल वालों के लिए अच्छी खबर, शहर में बनेंगे 80 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन; न्यू मार्केट सहित कई प्रमुख जगहों पर मिलेगी सुविधा

Updated on 24-06-2026 11:53 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब इनके लिए शहर के 80 से ज्यादा प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की तैयारी है। भोपाल स्मार्ट सिटी और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड इन चार्जिंग स्टेशनों को संचालित करेंगे। इसमें प्रति यूनिट 12 रुपये से ऊपर की दर पर चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी।

कुछ स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन के लिए काम शुरू हो गया है। पहले शहर में 60 से अधिक स्थानों पर इन्हें लगाया जाएगा। इसके बाद बाकी स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इन चार्जिंग स्टेशनों में एक साथ चार वाहनों के चार्ज करने की सुविधा होगी। इसमें ई-स्कूटर के साथ कारों को भी चार्ज किया जा सकेगा।ई-व्हीकल चलाने वालों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें शहर में लंबी दूरी पर जाने पर वाहन चार्जिंग की चिंता नहीं रहेगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ बाजारों और पार्किंग के स्थानों पर चार्जिंग स्टेशनों को बनाया जाना है।

फास्ट और स्लो चार्जिंग के अलग-अलग रेट

चार्जिंग स्टेशनों में फास्ट और स्लो चार्जिंग की सुविधा रहेगी, इन दोनों की दरें भी अलग-अलग रहेगी। स्लो चार्जिंग की दर 12 रुपये से 15 रुपये के बीच और फास्ट चार्जिंग की दर 15 रुपये प्रति यूनिट रह सकती है। इसके साथ ही बिजली के रेट बढ़ने पर भी यह दर बढ़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.