AGM से पहले रिलायंस के 35 लाख निवेशकों के लिए गुड न्यूज, हर शेयर पर 400 का फायदा
Updated on
28-08-2024 05:49 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक गुरुवार यानी 29 अगस्त को हो रही है। कंपनी के 35 लाख निवेशकों के साथ-साथ शेयर मार्केट को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। हालांकि पिछली एजीएम के बाद से कंपनी के शेयर का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज के मुकाबले कम रहा है। इस दौरान रिलायंस के शेयरों में करीब 21% तेजी आई है जबकि सेंसेक्स में लगभग 25% की वृद्धि हुई। इसके बावजूद रिलायंस का शेयर निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद रहा है क्योंकि इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप20 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। रिलायंस यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली लिस्टेड कंपनी है।
इस साल अब तक आरआईएल के शेयरों ने 17% की बढ़त के साथ बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसकी तुलना में सेंसेक्स में इस साल अब तक लगभग 13% की वृद्धि हुई है। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि रिलायंस की एजीएम में कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी रिटेल और डिजिटल बिजनस की लिस्टिंग के बारे में कोई घोषणा कर सकते हैं। हालांकि पिछले साल भी निवेशक यही उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन अंबानी ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की। जेफरीज के विश्लेषकों को उम्मीद है कि जियो अगले साल करीब 112 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ लिस्ट हो सकती है। साथ ही निवेशकों को उम्मीद है कि अंबानी O2C (तेल से लेकर रसायन) बिजनस में रणनीतिक हिस्सेदारी की बिक्री पर भी कोई खुलासा कर सकते हैं।
ग्रोथ का इंजन
इसके अलावा निवेशक न्यू एनर्जी बिजनस पर अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं। विश्लेषकों को लगता है कि यह कंपनी के ग्रोथ का अगला इंजन होगा। रिलायंस जामनगर में एक मेगा ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स विकसित कर रही है। इसमें सोलर पीवी, एनर्जी स्टोरेशन, इलेक्ट्रोलाइजर, फ्यूल सेल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए गीगा फैक्ट्रीज बनाने की योजना है। हालांकि एनालिस्ट्स को लगता है कि इसमें निवेश की रफ्तार धीमी है। निवेशक न्यू एनर्जी बिजनस में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि आरआईएल अगले दशक में अपने लिए पिछले 40 वर्षों की तुलना में एक अलग भविष्य देखता है। बोर्ड में अगली पीढ़ी के तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। साथ ही मुकेश अंबानी कम से कम अगले 5 साल के लिए चेयरमैन बने रहेंगे। एजीएम से पहले ग्लोबल ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने आरआईएल के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ इसका टारगेट प्राइस 3,440 रुपये कर दिया है। इसी तरह मॉर्गन स्टेनली ने भी इसका टारगेट प्राइस 3,416 रुपये रखा है। बुधवार को कंपनी का शेयर फ्लैट 2995.75 रुपये पर ट्रेड बंद हुआ।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…