सोना अब भी डेढ़ लाख के पार... मध्यम वर्ग के लिए अंगूठी, चैन, चूड़ी जैसे आभूषण खरीदना भी हुआ मुश्किल

Updated on 11-02-2026 11:23 AM

भोपाल: सोने और चांदी के आसमान छूते दाम और अनिश्चिता के कारण ज्वैलरी की मांग प्रभावित हुई है। सोने के आभूषण तो मध्यम वर्ग के बजट से बाहर हो गए हैं। चांदी के कुछ आभूषण बिक रहे हैं लेकिन चांदी के सिक्के और चांदी चोरसा की खरीद-फरोख्त भी कम हो गई है।

वर्ष 2026 की शुरूआत के साथ ही सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे। हालांकि पिछले दो सप्ताह से दोनों कीमती धातुओं के दाम में लाइफ लाइम हाई से गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अब बाजार में अनिश्चितता का माहौल हो गया है।कुछ विशेषज्ञ दाम और बढ़ने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग सोने, चांदी के दाम में तेज गिरावट की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। यही कारण है कि बाजार में केवल वही लोग खरीदी कर रहे हैं, जिनके यहां मांगलिक आयोजन है या फिर शगुन के तौर पर खरीदी करना जरूरी है।

ज्वैलरी के बजाय केडबरी की खरीदी

सराफा व्यापारियों के अनुसार सोने, चांदी के भाव भविष्य में बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए लोग अब ज्वैलरी के बजाय केडबरी गोल्ड खरीद रहे हैं। केडबरी गोल्ड को कच्चा सोना या ब्रेड गोल्ड भी कहा जाता है। इसमें ग्राहक को मेकिंग चार्ज नहीं देनी होती है। ताजा भाव के अनुरूप मामूली मुनाफे पर इसकी खरीद-फरोख्त होती है।

अब चांदी में भी निवेश शुरू

ज्वैलरी पर आमतौर पर पांच से 15 प्रतिशत मेकिंग शुल्क देना होता है। चादीं भी अब निवेश का माध्यम बन रही है। चांदी के आभूषण केवल जरूरत पर ही खरीदे जा रहे हैं। निवेश के लिए चांदी चोरसा की खरीदी हो रही है।

अंगूठी, चैन, बे्रसलेट बजट से बाहर

सोने के बाद अचानक दो गुना तक होने से परंपरागत ज्वैलरी महंगी हो गई है। सोने की अंगूठी, चैन, चूड़ी और ब्रेसलेट जैसे आभूषणों की मांग अचानक कम हो गई है। अधिकांश गोल्ड शो रूम पर इसकी बिक्री प्रभावित हुई है। इन दिनों मांगलिक सीजन चल रहा है इसके बाद भी बिक्री कम है। लोग या तो कम वजन के आभूषण खरीद रहे हैं या फिर कम शुद्धता वाले। आमतौर पर 91.60 प्रतिशत शुद्धता वाली हालमार्क ज्वैलरी बिकती है। इसे 22 कैरेट ज्वैलरी भी कहा जाता है। दाम बढ़ने से 20 और 18 कैरेट गोल्ड की मांग बढ़ी है।

ज्वैलरी खरीदने पर मैकिंग अलग

गोल्ड से अधिक गोल्ड ज्वैलरी के दाम बढ़ना भी इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। सराफा व्यवसाई ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज प्रतिशत में लेते हैं। दाम बढ़ने से मेकिंग भी महंगी पड़ रही है। उदाहरण के लिए यदि सोने का दाम एक लाख रूपये प्रति 10 ग्राम है तो आपको मेकिंग चार्ज 10 हजार रूपये देने होंगे। दाम डेढ़ लाख रूपये है तो 10 ग्राम के आभूषण पर ही मेकिंग चार्ज 15 हजार रूपये हो जाएगा। इस वजह भी ज्वैलरी की मांग पर असर पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.