मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हुआ सोना! बढ़ती कीमत ने बढ़ाई ज्वेलर्स की परेशानी, शादियों का सीजन भी रहा सूना

Updated on 18-03-2025 04:17 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत आसमान छूने लगी है। सोमवार को इसमें 1300 रुपये की तेजी आई। इसके साथ ही 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 1300 रुपये उछलकर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। सोने की कीमत बढ़ने से यह लोअर और मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होने लगा है। वहीं इसका असर ज्वेलर्स पर भी दिखाई दे रहा है।

सोना महंगा होने से ज्वेलर्स पर ग्राहक खरीदारी के लिए कम आ रहे हैं। नोएडा के एक ज्वेलर ने बताया कि पिछले एक महीने से सोने के आभूषणों की बिक्री काफी कम हो गई है। शादी के सीजन में भी सोने की ज्वेलरी की बहुत ज्यादा बिक्री नहीं हुई। वहीं एक अन्य ज्वेलर ने बताया कि इस समय सोने के आभूषण खरीदने वाले कम और बेचने वाले ज्यादा आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सोने की कीमत में आई तेजी है।

मिडिल क्लास की बड़ी हिस्सेदारी

आईआईएम (अहमदाबाद) की ओर से साल 2022 में किए गए एक सर्वे के मुताबिक 2 से 10 लाख रुपये की सालाना आय वाले लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। कुल सोने की बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा होती है।

सोना महंगा होने से सबसे ज्यादा असर भी लोअर और मिडिल क्लास पर पड़ा है। वह मिडिल क्लास जो सोना खरीदने में आगे रहता था, अब उसने हाथ पीछे खींच लिए हैं। कुछ ज्वेलर्स ने बताया कि उनकी शॉप पर आने वाले ग्राहकों में मिडिल क्लास के लोगों की संख्या काफी है। सोना महंगा होने से अब काफी कम ग्राहक आ रहे हैं।

कारोबार पर पड़ रहा असर

सोने की खरीदारी कम होने से ज्वेलर्स का धंधा मंदा पड़ गया है। ज्वेलर्स के मुताबिक शादी में भी सोने की बहुत ज्यादा बिक्री नहीं हुई। सबसे ज्यादा मांग 18 कैरेट सोने की रही। हालांकि 22 कैरेट का सोना भी कुछ ज्यादा बिका, लेकिन मात्रा के अनुसार कम
मान लीजिए किसी ग्राहक को 24 कैरेट की 10 ग्राम सोने की ज्वेलरी लेनी थी। चूंकि सोना महंगा है, ऐसे में उसने 24 कैरेट के बजाए 22 कैरेट या 18 कैरेट का सोना लेना बेहतर समझा। अगर किसी ग्राहक ने 24 कैरेट का भी सोना खरीदा है, तो वह कम मात्रा में खरीदा गया। ज्वेलर्स को उम्मीद है कि आने वाले समय में सोने की कीमत में कुछ गिरावट आ सकती है।

सोने में क्यों आई तेजी?

जानकारों के मुताबिक ट्रेड वॉर, कमजोर डॉलर और मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। वहीं सोने के आयात पर टैरिफ की आशंकाओं ने भी वैश्विक बाजारों से सोने की मांग को बढ़ा दिया है। इसका कारण है कि सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में पिछले छह वर्षों की तुलना में अधिक सोना खरीदा है। गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में बढ़ते प्रवाह ने भी सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.