धरती की तरफ बढ़ रहा 'तबाही का देवता', एस्टेरॉयड अफोफिस के खतरे पर मिली नई जानकारी, वैज्ञानिक परेशान

Updated on 09-09-2024 05:27 PM
वॉशिंगटन: 'तबाही का देवता' के नाम से मशहूर विशाल एस्टेरॉयड 99942 अपोफिस एक बार फिर से चर्चा में हैं। एस्टेरॉयड को लेकर नए अध्ययन से पता चलता है कि यह पृथ्वी से टकराने की तरफ बढ़ रहा है, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने पहले इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना को खारिज किया था, लेकिन कनाडा के खगोलविद पॉल वीगर्ट ने एक ऐसी स्थिति के बारे में पता लगाया है जो हमारे गर्ह के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रही है। कनाडाई विशेषज्ञ पॉल वीगर्ट के हालिया शोध ने अपोफिस के संभावित खतरे की चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है। तबाही के देवता के नाम से मशहूर इस क्षुद्रग्रह के 2029 में पृथ्वी के करीब आने का अनुमान है।

क्या है 99942 अपोफिस?


99942 अपोफिस पृथ्वी के निकट करीब 1100 फीट व्यास (335 मीटर) का एस्टेरॉयड है। किट पीक नेशनल ऑब्जर्वेटरी के खगोलविदों ने इसे पहली बार 2004 में खोजा था। शुरुआत में इसे पृथ्वी के करीब सबसे खतरनाक निकटवर्ती पिंडों में से एक माना गया था। एस्टेरॉयड के 13 अप्रैल 2029 को पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसने संभावित टकराव की आशंका को बढ़ा दिया है। द प्लैनेटरी साइंस जर्नल में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि क्षुद्रग्रह से टकराने वाली एक 'छोटी वस्तु' भी नाटकीय रूप से इसे बदल सकती है।

एक टक्कर बदल सकती है रास्ता


अध्ययन के लेखक पॉल वीगर्ट ने अध्ययन में अपोफिस से टकराने वाले किसी अन्य क्षुद्रग्रह की संभावनाओं की जांच की। अध्ययन के निष्कर्षों के अनुसार, 3.4 मीटर की एक छोटी वस्तु अगर 510 मीटर प्रति सेकंड से अपोफिस से टकराती है, तो यह एस्टेरॉयड की हमारे ग्रह से टक्कर का कारण बन सकती है। हालांकि, उन्होंने बताया कि ऐसी घटना होने और क्षुद्रग्रह के पृथ्वी की ओर जाने के मार्ग को बदलने की संभावना लगभग दो अरब में एक है। वीगर्ट ने अपने अध्ययन में आगे बताया है कि इस टक्कर से एस्टेरॉयड अपना रास्ता बदल सकता है.

अध्ययन के मुताबिक, बाद में क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने की संभावना दस लाख में एक से भी कम है, लेकिन वीगर्ट ने कहा कि प्रभाव का जोखिम बना हुआ है। वीगर्ट इसकी एक प्रमुख वजह बताते हुए कहते हैं कि मई 2021 से अपोफिस पर दूरबीनों के जरिए बड़े पैमाने पर निगरानी नहीं रखी गई है। पृथ्वी और सूर्य के सापेक्ष इसकी स्थिति के चलते 2027 तक ऐसा ही रहेगा। वैज्ञानिक इसके टकराव की संभावना बहुत कम बता रहे हैं, लेकिन यह हाल के इतिहास में पृथ्वी के इतने करीब से गुजरने वाले सबसे बड़े एस्टेरॉयड में से एक बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.