24.78 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:नरेला के दो वार्डों में सीवेज, सड़क और पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ

Updated on 20-07-2026 01:01 PM
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 और 38 में रविवार को 24.78 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 10 विकास कार्यों की शुरुआत हुई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। साथ ही कैलाश सारंग पार्क में बनाए गए ओपन जिम का लोकार्पण भी किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

सीवेज नेटवर्क और पेयजल व्यवस्था पर रहेगा फोकस

भूमिपूजन किए गए कार्यों में अमृत परियोजना के तहत सीवेज नेटवर्क का विस्तार, पेयजल पाइपलाइन, सीसी सड़क, नाली निर्माण, पार्क विकास और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इनमें वार्ड-37 के लिए 8.04 करोड़ रुपए और वार्ड-38 के लिए 16.74 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि आधुनिक सीवेज व्यवस्था किसी भी शहर के सुनियोजित विकास की बुनियाद होती है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जलभराव, गंदे पानी की निकासी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं में स्थायी सुधार होगा।

वार्ड-37 में इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

वार्ड-37 में अमृत परियोजना के तहत करीब 8.04 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज लाइन बिछाई जाएगी। इससे पुरुषोत्तम नगर, दुर्गा नगर, बापू कॉलोनी, विजय नगर, राजवीर कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा पुरुषोत्तम नगर और विजय नगर में पेयजल पाइपलाइन विस्तार का कार्य भी शुरू किया गया।

वार्ड-38 में सड़क, नाली और शौचालय समेत कई काम

वार्ड-38 में 16.74 करोड़ रुपए की लागत से साईंराम कॉलोनी, सेमरा, शंकर नगर, स्वदेश नगर, एकतापुरी और पंत नगर सहित कई इलाकों में सीवेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा जलप्रदाय पाइपलाइन विस्तार, अशोका गार्डन थाने से एकतापुरी-सेमरा सब्जी मंडी तक 6 करोड़ रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पार्क में बाउंड्रीवाल और सांस्कृतिक मंच, पेविंग ब्लॉक तथा सेमरा सब्जी मंडी चौराहे पर 20 लाख रुपए की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा।

कैलाश सारंग पार्क में शुरू हुआ ओपन जिम

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सारंग ने कैलाश सारंग पार्क में बनाए गए ओपन जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहर के पार्कों में ऐसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही व्यायाम और फिटनेस की बेहतर सुविधा मिल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.