गौतम गंभीर के सामने पांच बड़ी चुनौतियां, एशिया कप में होगी परीक्षा, टी20 विश्व कप का रोडमैप दांव पर

Updated on 19-08-2025 04:47 PM
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए दावेदारी पेश करेगी। 9 सितंबर से एशिया कप की शुरुआत होगी। 10 को भारतीय टीम अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी। भारत टी20 का विश्व चैंपियन है। यही वजह है कि टीम को इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा। इसके साथ ही अगले साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप भी होना है। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद एशिया कप भारत का पहला बड़ा टी20 इवेंट है। हम आपको बताते हैं कि गंभीर के सामने क्या चुनौतियां रहने वाली हैं।

सलामी जोड़ी तय करना

एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। संजू और अभिषेक कई सीरीज से साथ ओपनिंग कर रहे हैं। गिल उपकप्तान हैं तो उनका खेलना तय है। ऐसे में गौतम गंभीर के सामने सलामी जोड़ी को लेकर बड़ा फैसला लेना होगा।

दूसरा विकेटकीपर कौन?

प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी चोटिल चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। संजू सैमसन के साथ जितेश शर्मा टीम का हिस्सा हैं। कप्तान और कोच को यह डिसाइड करना होगा कि वह जितेश के साथ आगे जाना चाहते हैं या फिट होने के बाद पंत की वापसी होगी।

चार प्रमुख गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में

भारतीय टीम में एक ही स्पिन ऑलराउंडर को रखा गया है। वॉशिंगटन सुंदर बाहर हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में चार ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनसे बल्लेबाजी में कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे में देखना होगा कि बल्लेबाजी में टीम का अप्रोच क्या होता है।

तीसरा पेसर अनुभवहीन

भारतीय टीम में तीसरे पेसर के रूप में हर्षित राणा को चुना गया है। उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी कम अनुभव है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ ही मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी को बाहर रखा गया है। टी20 में राणा 9 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन देते हैं।

नंबर-3 पर कौन खेलेगा?

भारतीय टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर सफल रहे हैं। हालांकि पिछली कुछ सीरीज में तिलक वर्मा को यहां मौका मिला और उन्होंने रनों की बरसात कर दी। तीसरे नंबर पर तिलक का औसत 55 और स्ट्राइक रेट 170 का है। वहीं सूर्या जनवरी 2024 से चौथे नंबर पर 21 की औसत से रन बनाए हैं। तिलक भी चौथे नंबर पर नहीं चलते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.