आलिया भट्ट नहीं, रानी मुखर्जी के साथ बनने वाली थी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आदित्य नारायण ने बताया क्या हुआ था

Updated on 30-09-2025 04:05 PM
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। आलिया ने इसमें निभाए गंगूबाई के किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। लेकिन इस रोल के लिए आलिया भट्ट पहली पसंद नहीं थीं। आदित्य नारायण ने यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भंसाली पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रानी मुखर्जी के साथ बनाने वाले थे।

आदित्य नारायण ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल से बातचीत में यह बात बताई। आदित्य के मुताबिक, 'शापित' फ्लॉप होने के बाद वह बेरोजगार हो गए थे। उनके पास कोई काम नहीं था। तब उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ काम करना शुरू कर दिया था।

आदित्य नारायण ने संजय लीला भंसाली को किया था असिस्ट, नहीं था कोई काम

आदित्य नारायण ने कहा, 'चूंकि मेरे पास और कोई काम नहीं था, इसलिए मैंने कुछ नया सीखने का फैसला किया। मैं फिल्म प्रोडक्शन की ओर आकर्षित हुआ क्योंकि मुझे बचपन से ही म्यूजिक और म्यूजिक वीडियो बनाने में दिलचस्पी थी। सोनू निगम (जो एक्स फैक्टर इंडिया के जज भी थे) ने मुझसे पूछा था कि मैं भंसाली को असिस्ट क्यों नहीं करता?

'भंसाली सर ने काम नहीं दिया, उन्हें लगा मैं हार मान लूंगा'

आदित्य नारायण ने आगे कहा, 'यह एक बेहतरीन आइडिया लगा। जब मैं उनके (संजय लीला भंसाली) पास गया, तो वो मुस्कुराए, क्योंकि उन्हें लगा कि मैं पांच दिन में हार मान लूंगा। मेरा दिल न टूटे, इसलिए उन्होंने मुझे अपने ऑफिस आने को कहा। हालांकि, पहले हफ्ते उन्होंने मुझे कोई काम नहीं दिया, क्योंकि उन्हें यकीन था कि मैं जल्द ही हार मान जाऊंगा। एक हफ्ते बाद, उन्होंने मुझे धीरे-धीरे काम देना शुरू कर दिया।'

रानी मुखर्जी के साथ बनाने वाले थे 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

आदित्य ने आगे कहा, 'उस समय उनके पास दो स्क्रिप्ट थीं- 'राम-लीला' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी'। मुझे लगता है कि उस समय वो रानी मुखर्जी को लीड रोल में लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनाने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने हम सभी को दोनों स्क्रिप्ट दीं और पूछा कि कौन सी बेहतर है। मुझे भी 'राम-लीला' ज्यादा पसंद है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.