धोनी के कटे सिर से लेकर विराट कोहली की लड़ाई तक, भारत बनाम बांग्लादेश मैच के 5 सबसे बड़े विवाद

Updated on 23-09-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट की टक्कर हमेशा से ही रोमांचक रही है, जिसमें शानदार पलों के साथ-साथ कुछ बड़े विवाद भी देखने को मिले हैं। आने वाले 23 सितंबर को दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2025 का सुपर 4 राउंड मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने सुपर 4 में एक मुकाबला खेला है और उसमें दोनों को जीत हासिल हुई है। ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए, इस मुकाबले से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हुए कुछ सबसे बड़े विवादों पर एक नजर डालता है,जिनमें कई बड़े विवाद शामिल हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश मैच में हुए विवाद

  1. 2015 का नो-बॉल विवाद:2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। इसमें भारत के रोहित शर्मा को रूबेल हुसैन की गेंद पर आउट दिया गया था, लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दे दिया। रीप्ले में लगा कि अंपायर का फैसला गलत था। बांग्लादेश के खिलाड़ी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष इस फैसले से काफी नाराज थे। रोहित ने इस मैच में 137 रन बनाए और भारत ने यह मैच 109 रनों से जीत लिया था।
  2. धोनी के सिर वाली विवादित तस्वीर:2016 के T20 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच से पहले बांग्लादेश के फैंस ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के हाथों में धोनी के कटे हुए सिर की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो तेजी से वायरल हुई थी। यह मुद्दा काफी ज्यादा बड़ा बना था।
  3. U19 वर्ल्ड कप 2020 का फाइनल:2020 U19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब जीता था, लेकिन जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी। इस घटना के लिए दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों को ICC ने फटकार लगाई थी।
  4. विराट कोहली और रूबेल हुसैन के बीच झड़प:2011 और 2015 के वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रूबेल हुसैन के बीच मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली थी। रूबेल ने एक बार कोहली को आउट करने के बाद उन्हें गुस्से में सेंडऑफ दिया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस भी हुई थी।
  5. फेक फील्डिंग का आरोप:2022 के T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के नुरुल हसन ने विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया था। ICC के नियमों के अनुसार, अगर यह आरोप सही पाया जाता, तो भारत पर 5 रन का जुर्माना लग सकता था और भारत ने वह मैच 5 रनों से ही जीता था।

इन विवादों से पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता कितनी मजबूत है, जहां खिलाड़ी जीत के लिए पूरी जान लगा देते हैं। हालांकि, ये विवाद खेल का ही एक हिस्सा हैं, जिससे खिलाड़ियों को सीखने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.