अब मोबाइल हैक करके बैंक खातों में सेंध लगा रहे जालसाज, भोपाल में 24 घंटे में साइबर ठगी के 3 केस

Updated on 02-07-2026 11:59 AM

भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही में राजधानी के कोहेफिजा और मिसरोद इलाकों से आनलाइन ठगी के तीन बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों से 8.91 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोहेफिजा के खानू गांव निवासी सलमान अंसारी (27), जो एक कंपनी में कार्यरत हैं, साइबर ठगी का शिकार हुए। 21 से 23 मई के बीच उनका मोबाइल फोन उनकी अनुमति के बिना बार-बार स्वतः अपडेट होता रहा। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी प्रक्रिया समझा।

लेकिन 23 मई को जब उन्होंने यूपीआई के जरिए अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। तीन दिनों के भीतर उनके खाते से तीन किस्तों में कुल 2 लाख 96 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे।

क्रेडिट कार्ड से निकाले 2.14 लाख

कोहेफिजा के ही लालघाटी निवासी आर्चय चक्रवर्ती (34), जो सहायक लेखा अधिकारी हैं,उनके साथ भी ऐसी ही ठगी हुई। 15 जून को जब वे दोपहर में आराम कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल से छेड़छाड़ की गई। डेढ़ घंटे बाद जब उन्होंने फोन देखा, तो मोबाइल के सभी एप्लीकेशंस डिलीट हो चुके थे और गूगल अकाउंट लॉगआउट था। अकाउंट दोबारा चालू करने पर उन्हें पता चला कि ठगों ने उनके एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड तथा एसबीआई खाते से कुल 2 लाख 14 हजार रुपये उड़ा दिए हैं।

किसान से 3.79 लाख की ठगी

मिसरोद इलाके में हरवंश विहार निवासी निखिल चौहान के पिता बीमार थे। उन्होंने यूट्यूब पर इलाज का वीडियो देखकर एक नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले फर्जी डाक्टर ने अपॉइंटमेंट और रजिस्ट्रेशन के नाम पर निखिल के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही निखिल ने लिंक पर जानकारी भरी, उनका मोबाइल हैक हो गया। तीन दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकेबैंक खाते से 3 लाख 79 हजार 692 रुपये पांच अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.