यूरोप की परमाणु छतरी बनेगा फ्रांस, मैक्रों ने एटमी हथियारों की तैनाती पर दिया बड़ा बयान, भड़का रूस

Updated on 16-05-2025 02:29 PM
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों की यूरोप के किसी दूसरे देश में संभावित तैनाती पर चर्चा के लिए तैयार हैं। फ्रांस के चैनल TF! के साथ एक इंटरव्यू में मंगलवार शाम को ये बात कही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि अमेरिका पहले से यूरोप में परमाणु सशस्त्र विमान तैनात कर रहा है। मैक्रों ने कहा, अमेरिका के पास बेल्जिम, जर्मनी, इटली और तुर्की में विमानों में बम है। मैक्रों की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब रूस को लेकर यूरोप में सुरक्षा चिंता बढ़ी है।

एटमी हथियारों पर मैक्रों का प्लान

उन्होंने कहा, 'मैं आने वाले हफ्तों और महीनों में बहुत ही विशिष्ट तरीके से रूपरेखा को परिभाषित करूंगा।' मैक्रों ने साफ किया कि फ्रांस की परमाणु छतरी का दूसरे यूरोपीय देशों में कोई भी विस्तार शर्तों के अधीन होगा। मैक्रों ने जोर देकर कहा कि फ्रांस दूसरों की सुरक्षा के लिए खुद को कमजोर नहीं करेगा और इसकी अपनी रक्षा क्षमताएं पूरी तरह से बरकरार रहनी चाहिए। मैक्रों ने यह भी कहा कि परमाणु हथियारों के उपयोग पर अंतिम नियंत्रण पूरी तरह से फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पास रहेगा।

फ्रांस के पास कितने परमाणु हथियार?

फ्रांस परमाणु हथियार रखने वाला यूरोपीय संघ का इकलौता देश है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में फ्रांस के पास 280 परमाणु हथियार थे। फ्रांस के पास परमाणु हथियारों को पनडुब्बियों से स्वतंत्र रूप से लॉन्च करने और जेट से गिराने की क्षमता है। ब्रिटेन के पास भी परमाणु हथियार हैं, लेकिन देश का ट्राइडेंट परमाणु पनडुब्बी कार्यक्रम अमेरिकी प्रणाली से निकटता से जुड़ा है और रखरखाव के लिए अमेरिका पर निर्भर है।

जर्मनी और दूसरे देशों ने दिखाई दिलचस्पी

मैक्रों ने मार्च में यूरोपीय सहयोगियों के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा था कि कैसे फ्रांसीसी हथियार यूरोप की रक्षा में मदद कर सकते हैं। कई यूरोपीय नेताओं को लगता है कि रूसी खतरे की चिंताओं के बीच अब यूरोप की सुरक्षा के लिए अमेरिका की परमाणु प्रतिबद्धता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भी अपने देश में फ्रांसीसी परमाणु हथियारों की मेजबानी में रुचि दिखाई है। जर्मन सैन्य एयरबसे पर पहले से ही 20 अमेरिकी परमाणु हथियार तैनात हैं। पोलैंड, डेनमार्क और लिथुआनिया ने पिछले महीनों में कहा है कि वे ऐसी संभावना के लिए खुले हैं।

तीसरे विश्वयुद्ध पर दिया बयान

मैक्रों ने इंटरव्यू के दौरान मॉस्को से तनाव को लेकर सावधानी बरती। उन्होंने कहा कि फ्रांस यूक्रेन में रूस के युद्ध को लेकर 'तीसरा विश्व युद्ध' नहीं छेड़ना चाहता। मैक्रों ने कहा, 'हमें यूक्रेन को अपनी रक्षा करने में मदद करनी चाहिए, लेकिन हम तीसरा विश्व युद्ध नहीं छेड़ना चाहते।' उन्होंने कहा, 'युद्ध अवश्य समाप्त होना चाहिए और यूक्रेन को वार्ता के लिए सर्वोत्तम संभव स्थिति में होना चाहिए।'

फ्रांस के प्रस्ताव पर भड़का रूस

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के प्रस्ताव पर रूस भड़क गया है। फ्रांस के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए रूस ने बुधवार को कहा कि इस कदम से महाद्वीप की सुरक्षा में कोई वृद्धि नहीं होगी। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से कहा, यूरोपीय महाद्वीप पर परमाणु हथियारों का प्रसार कुछ ऐसा है, जो महाद्वीप में सुरक्षा, पूर्वानुमान या स्थिरता नहीं जोड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.