महज 400 में मिल रहे हैं फ्लाइट टिकट, तभी तो भारत के इन शहरों में खूब हो रही है हवाई यात्रा
Updated on
06-07-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: देश के छोटे शहरों को फ्लाइट नेटवर्क (Flight Network) से जोड़ने की सरकार की योजना 'उड़ान' काम कर रही है। तभी तो भारत के छोटे शहरों में हवाई यात्रा में बहुत तेजी आई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सरकार की योजनाओं और कुछ एयरलाइंस द्वारा नए क्षेत्रों में नई सेवाएं शुरू करने के कारण ये संभव हुआ है। छोटे शहरों के एयरपोर्ट पर 2023-24 में यात्रियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 30% से 702% तक बढ़ी है। 2018 से चल रहे दीव एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 65% बढ़कर 66,252 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस द्वारा दीव से अहमदाबाद और सूरत के लिए चलाई जाने वाली उड़ानों में औसत यात्री लोड (PLF) 69% था।
सस्ते टिकट हैं उत्प्रेरक
हमारे सहयोगी इकॉनमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में खुलने वाला पंतनगर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में 55.8% की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ यह संख्या 110,824 तक पहुंच गई। मेघालय का शिलांग भी पीछे नहीं है। साल 2023 की तुलना में इस साल वहां यात्रियों की संख्या में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ऑनलाइन यात्रा एग्रीगेटर ixigo के आंकड़ों के मुताबिक, गुवाहाटी और दिमापुर के लिए हवाई जहाज के टिकट सिर्फ ₹400 से शुरू होते हैं।
आगरा एयरपोर्ट भी बढ़ रहे हैं यात्री
आगरा में भी यात्रियों की संख्या में 40.9% की बढ़ोतरी हुई, जो 2023-24 में 182,956 तक पहुंच गई। क्षेत्रीय हवाई अड्डों में तेजपुर का परिणाम काफी शानदार रहा। वहां यात्रियों की संख्या में 702% की बढ़ोतरी हुई। वहां वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 32,000 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह साल 2022-23 में महज 4,000 थे। बताया जाता है कि तेजपुर से लीलाबारी के लिए सस्ते टिकट (ixigo के मुताबिक ₹150 से शुरू) की वजह से यह एयरपोर्ट बहुत लोकप्रिय हुआ। जानकारों का मानना है कि इन सस्ते टिकटों ने हवाई यात्रा की लोकप्रियता में बहुत योगदान दिया है। मंत्रालय के आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि तेजपुर से चलने वाली उड़ानों का औसत यात्री लोड (PLF) 68% है, जो इन रूटों पर मजबूत डिमांड को दिखाता है।
बदलाव से गुजर रहा है सेक्टर
भारत का विमानन सेक्टर बड़े बदलावों से गुजर रहा है। इसमें क्षेत्रीय जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की योजनाओं, एयरलाइंस के विस्तार और यात्रियों की बढ़ती मांग से यह बढ़ोतरी हो रही है। इससे छोटे शहरों और गांवों के लिए नए अवसर उभर रहे हैं। इनमें से कई एयरपोर्ट को 'उड़ान' योजना से फायदा हुआ है। यह सरकार की एक योजना है जिसके तहत सस्ती क्षेत्रीय हवाई यात्रा को प्रोत्साहित किया जाता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…