पहले मरो, फिर काफिरों को मार डालो... बांग्लादेशी मौलाना की कोलकाता में आत्मघाती हमले की धमकी, बताया खतरनाक प्लान

Updated on 17-05-2025 12:07 PM
ढाका: पाकिस्तान की पिटाई के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए धमकी भरी आवाजें सुनाई देने लगी हैं। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी ने भारत के कोलकाता शहर के अंदर आत्मघाती धमाके की खुलेआम धमकी दी है। बांग्लादेशी मौलवी अब्दुल कुद्दूस फारूकी ने कहा कि जब आत्मघाती हमलावर बेहतर काम कर सकते हैं, तो लड़ाकू विमानों की क्या जरूरत है। इस्लामिक कट्टरपंथी मौलाना ने भारत के खिलाफ हमले के लिए उकसाते हुए तालिबान का उदाहरण दिया। उसने कहा कि तालिबान ने अमेरिका और सोवियत संघ जैसी महाशक्तियों के खिलाफ एक सफल रणनीति के रूप में आत्मघाती बम विस्फोट का इस्तेमाल किया।

एक वीडियो में इस्लामिक मौलवी को कोलकाता पर कब्जे की योजना के बारे में बोलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उसने कहा, 'अगर बांग्लादेश की सेना मुझे कोलकाता पर कब्जा करने के लिए कहती है तो मैं एक योजना बनाऊंगा। 70 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करना तो दूर की बात है, मैं कोलकाता पर कब्ज़ा करने के लिए सात विमानों का भी इस्तेमाल नहीं करूंगा। मुझे 70 विमानों की क्या ज़रूरत है? अगर बांग्लादेशी सेना उसे ऐसा करने की इजाज़त दे तो मैं कोलकाता में आत्मघाती हमलावर भेज दूंगा।'

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को 8 मार्च को एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। 11 मिनट के इस वीडियो का एक छोटा हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बांग्लादेश के कई हिंदू अधिकार संगठनों ने इसे शेयर किया है। खुले मंच से तकरीर करते हुए फारुकी ने हिंदुओं को कमजोर नस्ल बताते हुए उनके खिलाफ जहर उगला है। वीडियो में उसने मूर्तिपूजा को लेकर भी हिंदुओं की आलोचना की है।

पहले मरो, फिर काफिरों को मार डालो

कोलकाता में आत्मघाती हमले की बात करते हुए फारूकी ने कहा, 'अगर बांग्लादेशी सेना अनुमति दे, तो मैं यही करूंगा। मैं क्या इस्तेमाल करूंगा? आत्मघाती हमलावर। मैं कोलकाता में आत्मघाती हमलावर भेजूंगा।' फारूकी ने कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा कि इसका मतलब है कि पहले मरो, फिर मार डालो। उसने आगे कहा, 'मैंने एक और आयत सीखी है। पहले मरो, फिर काफिरों को मार डालो।' उसने इसे अमेरिका और रूस जैसे महाशक्तियों को हराने के लिए तालिबान की इस्तेमाल की हुई सफल रणनीति बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.