बांग्लादेश के सचिवालय की एक बिल्डिंग में आग लगी:इसमें 7 मंत्रालयों के ऑफिस, 6 घंटे बाद आग पर काबू; एक दमकल कर्मी की मौत

Updated on 26-12-2024 01:17 PM

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में बुधवार देर रात करीब 2 बजे सचिवालय में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में 6वीं मंजिल पर लगी थी, जो बाद में 7वीं और 8वीं मंजिल पर फैल गई। इस बिल्डिंग में ट्रांसपोर्ट समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस हैं।

आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर 8 यूनिट भेज दी थीं। हालांकि, आग को काबू में करने के लिए बाद में दमकल की 10 और यूनिट मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से 6 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल की मीडिया सेल के अधिकारी शाहजहां शिकदर के मुताबिक दमकल विभाग को रात 1:52 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 1:54 पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर सुबह 8:05 बजे काबू पा लिया गया।

टैंकर की चपेट में आने से एक दमकल कर्मी की मौत 

दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक वह टैंकर में पाइप लगाने जा रहा, तभी उसे एक दूसरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक दमकल कर्मी का नाम सोहनूर जमान नयन है। वह तेजगांव फायर स्टेशन में दमकल विभाग का कर्मी था। इसके अलावा एक दूसरे दमकल कर्मी हबीबुर रहमान को पैर में चोट आई है।

आग की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी 

अंतरिम सरकार में गृह मंत्रालय के एडवाइजर जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि आग की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में 5 से 11 मेंबर्स होंगे।

फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कैबिनेट सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी को निर्देश दे दिए गए हैं।

ढाका का सचिवालय बांग्लादेश की सरकार का प्रमुख प्रशासनिक मुख्यालय है। इसमें कुल 8 बिल्डिंग्स हैं। आग की शुरुआत जिस 7 नंबर बिल्डिंग से हुई थी, उसमें वित्त, ट्रांसपोर्ट , श्रम और जल मंत्रालय जैसे प्रमुख मंत्रालयों के दफ्तर हैं। ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की जिम्मेदारी अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर के पास है।

इससे पहले 2019 में सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 6 में आग लगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.