पति से झगड़ा, 3 साल की बेटी का गला घोंटा:डेड बॉडी लेकर 4 किलोमीटर पैदल भटकती रही, फिर पुलिस को सरेंडर किया

Updated on 22-05-2024 12:58 PM

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी की हत्या कर दी। वो शव को लेकर 4 किलोमीटर भटकती रही फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का उसके पति के साथ झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर महिला ने बेटी का गला घोंट दिया।

घटना 20 मई की है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी अब दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला का नाम ट्विंकल राउत (23 साल) है। वो अपने पति रामा लक्ष्मण राउत (24 साल) के साथ 4 साल पहले नागपुर आई थी। दोनों नौकरी करने यहां आए थे।

दोनों के बीच झगड़े होते थे
पुलिस ने बताया कि दोनों MIDC इलाके में स्थित पेपर प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे। यहां कंपनी के परिसर में ही एक कमरे में रहते थे। दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे। सोमवार (20 मई) की शाम 4 बजे ट्विंकल और रामा का झगड़ा हुआ था। इस बीच उनकी 3 साल की बच्ची रोने लगी थी। गुस्से में आकर ट्विंकल ने बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद एक पेड़ के नीचे ले जाकर उसका गला घोंट दिया।

आरोपी महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी
बच्ची की हत्या करने के बाद महिला शव को लेकर 4 किलोमीटर भटकी रही। रात 8 बजे के करीब उसे पुलिस की एक गाड़ी दिखी। वो पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस फौरन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। उस पर IPC की धारा 302 के तहत मर्डर के चार्ज लगाए गए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फिलहाल महिला को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.