हरे वोट खाेने के डर उद्धव ठाकरे ने नहीं लिखा हिंदू जिमखाना...महाराष्ट्र BJP ने MNS का हवाला देकर बोला हमला

Updated on 30-10-2025 02:12 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले विपक्ष ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को मुद्दा बनाकर पिछले दिनों चुनाव आयोग की घेराबंदी की थी। विपक्ष ने मांग की थी लोकल बॉडी इलेक्शन से पहले इन्हें दूर किया जाए, हाल ही में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी वाले अवतार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को उजागर किया था। वोटर लिस्ट को लेकर ठाकरे ब्रदर्स की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी और मनसे ने 1 नवंबर को मुंबई में 'सत्याचा मार्च' निकालने का ऐलान किया है। इसके लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों पर पोस्टर जारी किए हैं, लेकिन बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के पोस्टर से हिंदू जिमखाना गायब होने को मुद्दा बनाया दिया है। बीजेपी ने पूछा है कि क्या हरे वोट खोने के डर से यूबीटी समूह के मार्च के पोस्टर पर हिंदू जिमखाना का जिक्र नहीं किया है।
हिंदू लिखने में आ रही शर्म
महाराष्ट्र प्रदेश के बीजेपी मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बान पूछा है कि 1 नवंबर को होने वाले मार्च के यूबीटी के पोस्टर पर, उभाठा समूह ने हिंदू जिमखाना का जिक्र करने से परहेज किया है। यूबीटी ने लिखा है कि मार्च फैशन स्ट्रीट से शुरू होगा। बान का कहना है कि मनसे ने उसी मार्च के पोस्टर पर हिंदू जिमखाना से मार्च की शुरुआत का जिक्र किया है। बीजेपी ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा है यूबीटी को पोस्टर पर हिंदू शब्द लिखने में शर्म आ रही है। हरे वोट खोने के डर से उन्होंने हिंदू जिमखाना के बजाय फैशन स्ट्रीट से मार्च की शुरुआत का जिक्र किया। बान ने कहा कि संजय राउत और यूबीटी एक बार फिर हिंदुओं से एलर्जी साबित हुए हैं। गौरतलब हो कि ठाकरे फैमिली वोटर लिस्ट फ्रॉड को मुद्दा बना रही है। राज ठाकरे ने पिछले दिनों कहा था कि सर्तक रहें। स्थानीय निकाय चुनावों में मनसे और शिवसेना यूबीटी के साथ लड़ने की पूरी संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.