मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 की उम्र में निधन, ब्रेन स्ट्रोक ने ली जान, बीमारी के कारण फिल्मों से थे दूर

Updated on 22-08-2025 02:18 PM
पंजाबी सिनेमा के दिग्गज स्टार और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। जसविंदर भल्ला 65 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। जसविंदर भल्ला के निधन से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसने उनकी जान ले ली। ब्रेन स्ट्रोक के बाद कॉमेडियन को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज चल रहा था। 22 अगस्त की रात जसविंदर भल्ला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और 23 अगस्त की सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया।

जसविंदर भल्ला के दोस्त ने बताया- डायबीटीज और दिल की बीमारी थी

जसविंदर भल्ला की बेटी यूरोप में रहती है और पिता के निधन की खबर सुनकर वापस लौट रही है, वहीं यहां मोहाली स्थित घर में बेटा था। यहां जसविंदर पूरे परिवार के साथ रहते थे। उनकी मां भी साथ रहती हैं। जसविंदर भल्ला के दोस्त और कॉमेडियन पम्मी ने बताया कि वह बीमारी की वजह से फिल्मों से दूर थे। उन्हें दिल की बीमारी और डायबिटीज थी।

जसविंदर भल्ला की हिट फिल्में

जसविंदर भल्ला अपनी कॉमिक टाइमिंग ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने साल 1988 में 'छंकार्टा 88' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जिन्हे मेरा दिल लुटेया', 'पावर कट', 'माहौल ठीक है', 'जीजा जी', 'कबड्डी वन्स अगेन' और 'अपन फिर मिलांगे' के अलावा 'मेल करा दे रब्बा', 'कैरी ऑन जट्टा', 'कैरी ऑन जट्टा 3' और 'जट्ट एंड जूलियट' जैसी फिल्मों में काम किया।

कभी प्रोफेसर भी थे जसविंदर भल्ला, की थी किसानों की मदद

फिल्मों में आने से पहले जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी की तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। जसविंदर के निधन की खबर सुनकर भारी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचना शुरू कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.