दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में एक्सपायरी ब्रेड परोसी:छोटे बच्चों समेत कई यात्रियों को फूड पॉयजनिंग की आशंका

Updated on 11-07-2026 12:11 PM
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।

C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी को ऐसी ब्रेड दी गई जिसकी यूज बाय डेट 10 जुलाई 2026 थी। ज्यादातर यात्री ब्रेड खा चुके थे। इसके बाद पैकेट पर तारीख देखकर ट्रेन में फूड पॉयजनिंग की आशंका हुई।

यात्रियों का कहना है कि यह मामला केवल एक कोच तक सीमित नहीं था। कोच के बाहर रखे कैटरिंग पैकेट्स में भी उसी तारीख वाली ब्रेड मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि एक्सपायरी ब्रेड ट्रेन के कई कोचों में यात्रियों को परोसी गई होगी।

घटना के बाद कई यात्रियों ने रेल मदद ऐप और ऑनलाइन उपभोक्ता आयोग (कंज्यूमर कमीशन) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

ब्रेड खाने के बाद चली एक्सपायरी डेट का पता

दिल्ली से भोपाल जा रहे यात्री सीनियर एनालिस्ट प्रणव ने बताया कि सुबह सभी यात्रियों को नाश्ते में ब्रेड दी गई थी। अधिकांश लोग उसे खा चुके थे। तभी पीछे बैठे एक यात्री ने पैकेट पर अंकित 'यूज़ बाय' डेट देखकर बताया कि ब्रेड की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत रेल मदद ऐप पर शिकायत दर्ज कराई।

एक अन्य यात्री अशोक कालिया ने बताया कि उन्हें भी नाश्ते में इसी तारीख वाली ब्रेड दी गई। उनका कहना था कि यदि आज यह लापरवाही सामने आई है तो यह कहना मुश्किल है कि पहले कितनी बार यात्रियों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री परोसी गई होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं रेलवे की खानपान व्यवस्था पर यात्रियों के भरोसे को कमजोर करती हैं।

ITCTC अधिकारी ने नॉर्दर्न रेलवे पर डाली जिम्मेदारी

मामले में आईआरसीटीसी के रीजनल अधिकारी मनोरंजन बिनकर ने कहा कि यह नॉर्दर्न रेलवे की ट्रेन है और इसका खाना वहीं से लोड किया जाता है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर जांच या कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। रेलवे व्यवस्था के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन और ऑनबोर्ड कैटरिंग की जिम्मेदारी संबंधित रेलवे जोन के पास होती है।

फिलहाल यात्रियों की शिकायत के बाद मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है। यात्रियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रेलवे की खानपान व्यवस्था की गुणवत्ता जांच मजबूत करने की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.