आज भी कैंसर से जूझ रहे रोमन रेंस, गंभीर बीमारी पर दिया बड़ा अपडेट, बोले - बहुत संभलकर रहना पड़ता है

Updated on 07-10-2026 12:21 PM
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल जाते हैं कि यह खिलाड़ी निजी जिंदगी में एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से लगातार लड़ रहा है। रोमन रेंस सालों से क्रोनिक मायलोजीनस ल्यूकेमिया (CML) नाम के ब्लड कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में मेन्स हेल्थ मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रोमन रेंस ने अपनी बीमारी की मौजूदा स्थिति को लेकर बेहद चौंकाने वाला और भावुक खुलासा किया है।


अभी भी कैंसर से लड़ रहे रोमन रेंस

WWE में कम मैच खेलने और सीमित शेड्यूल को लेकर कई बार फैंस उनकी आलोचना करते हैं। लेकिन रेंस ने साफ किया कि उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी पड़ती है। अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में बात करते हुए रोमन रेंस ने कहा, 'मेरी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए मुझे बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सच कहूं तो मैं आज भी सीएमएल (कैंसर) से लड़ाई लड़ रहा हूं। फिलहाल मेरी बीमारी कंट्रोल में है और बेसलाइन से नीचे है, लेकिन पूरी तरह से मॉलिक्यूलर रेमिशन (कैंसर मुक्त होने की स्थिति) में आने के लिए इसका स्तर लगभग शून्य होना चाहिए। लेकिन मेरे शरीर में आज भी कैंसर के बहुत बारीक अंश जैसे 0.031 बचे हुए हैं। यह छोटे आंकड़े भी बहुत मायने रखते हैं, इसलिए मुझे बहुत समझदारी और सावधानी से काम लेना पड़ता है।'

गंभीर बीमारी के बावजूद रिंग में बरकरार है बादशाहत

रेंस को अपनी सेहत बनाए रखने के लिए रोजाना कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद उन्होंने जिस तरह WWE में वापसी करके अपने ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को इतिहास के सबसे महान किरदारों में से एक बनाया, वह वाकई काबिले तारीफ है।


फिलहाल रोमन रेंस पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और हैवीवेट चैंपियन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन उनकी यह स्वीकारोक्ति दर्शाती है कि पर्दे के पीछे वे हर दिन कितनी बड़ी लड़ाई लड़ते हैं। फैंस और WWE मैनेजमेंट उनके इस साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं। फैंस भी उनके दमदार मुकाबले देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
Advt.