हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

Updated on 06-10-2026 12:41 PM

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान बन सकती हैं।

हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में कप्तानी की थी। बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत ने लिखा,

QuoteImage

आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।

हरमनप्रीत कौर के अचीवमेंट्स

  • 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप: उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। वे वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
  • 2017 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली।यह महिला वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में शामिल है।
  • टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी: 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
  • 200 टी-20 इंटरनेशनल: 2026 में वे पुरुष या महिला क्रिकेट में 200 इंटरनेशनल टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं।
  • सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच: फरवरी 2026 में 356वां इंटरनेशनल मैच खेलकर वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं।
  • 150 टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी: सितंबर 2026 में वह 150 T20I में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं।
  • अर्जुन अवॉर्ड: 2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • हरमनप्रीत कौर को 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • लगातार दो बार एशियन गेम्स के गोल्ड जीते

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर पहला गोल्ड जीता था। इसके बाद 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

  • टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को रणजी ट्रॉफी के ओपनिंग मैच के लिए मुंबई टीम में जगह नहीं मिली है। 42 बार की चैंपियन मुंबई 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ के खिलाफ 4 दिवसीय मुकाबला खेलेगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
Advt.