EU आज रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करेगा:200 रूसी कंपनियां निशाने पर

Updated on 20-05-2025 12:23 PM

यूरोपीय यूनियन (EU) आज यानी 20 मई को रूस पर नए प्रतिबंधों को ऐलान करेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। इस वजह से यह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने 16 मई को इसे लेकर X पर पोस्ट किया था।

मर्त्ज ने कहा था- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का इस्तांबुल जाना एक बड़ा सद्भावना संदेश था। पुतिन नहीं आए और उन्होंने खुद को गलत साबित किया। हम रूस पर मंगलवार को ब्रसेल्स में नए प्रतिबंधों का ऐलान करेंगे।

रूस की 30 कंपनियां पर भी बैन लग सकता है

इससे पहले 14 मई को EU डिप्लोमैट्स ने रूस के खिलाफ 17वें प्रतिबंध पैकेज पर सहमति जताई थी। इसमें रूस के शैडो फ्लीट (तेल टैंकरों के बेड़े) को निशाना बनाने की बात की गई थी।

एक सीनियर EU अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि रूस के लगभग 200 जहाज, 30 कंपनियां और रूसी मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स से जुड़े 75 व्यक्तियों और संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

रूसी प्रॉपर्टी जब्त करने का भी विचार कर रहे

मर्त्ज ने कहा- हम कानून के दायरे में रहते हुए रूसी संपत्तियों को जब्त करने पर भी विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा किया जा सकता है, तो हम करेंगे। हालांकि हमें यूरोपीय मार्केट पर इससे होने वाले असर को भी ध्यान रखना होगा।

EU और G7 देशों के पास रूस की करीब 300 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी फ्रीज है। इसमें से रूसी सेंट्रल बैंक के 198 अरब डॉलर रिजर्व बेल्जियम में जमा हैं।

यूरोपीय नेता रूसी प्रॉपर्टी को जब्त करने से हिचक रहे हैं, क्योंकि इससे यूरो और EU की बैंकिंग प्रणाली पर दूसरे देशों का भरोसा कम हो सकता है।

कल पुतिन और ट्रम्प ने फोन पर दो घंटे बात की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और फिर उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी।

रूस और यूक्रेन जंग पर ट्रम्प और पुतिन के बीच करीब 2 घंटे चर्चा हुई। पुतिन ने इस बातचीत को बहुत अच्छा बताया था। उन्होंने कहा कि अगर सही समझौते हो जाएं तो रूस-यूक्रेन में कुछ समय के लिए युद्धविराम मुमकिन है।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ शांति समझौते का मसौदा (ड्राफ्ट) बनाने के लिए तैयार हैं। संघर्ष की असल वजह को खत्म करना होगा।

वहीं जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच कुछ मिनट की ही बातचीत हुई, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.