इंग्लैंड का वैभव सूर्यवंशी... 15 की उम्र में धमाकेदार दोहरा शतक, 33 बाउंड्री लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई

Updated on 14-08-2025 04:23 PM
नई दिल्ली: भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा पूरी दुनिया देख रही है। आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उन्होंने इंग्लैंड में जाकर अंडर-19 क्रिकेट में रनों की बरसात की। वैभव को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। अब इसी तरह इंग्लैंड के एक 15 साल के बल्लेबाज ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। थियो लेमी ने अंडर-18 के मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक ठोक दिया।

लेमी ने 213 रनों की पारी खेली

अंडर-18 काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट का मुकाबला ग्लूस्टरशायर यंग क्रिकेटर्स से हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे समरसेट के लिए थियो लेमी ने दोहरा शतक लगाया। 196 गेंदों पर उनके बल्ले से 213 रनों की पारी निकली। 15 साल के लेमी छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौकों के अलावा 6 छक्के भी मारे। कोई बल्लेबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया और अंत में वह रन आउट हो गए।

गेंदबाजी भी करते हैं लेमी

थियो लेमी दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ ही दाएं हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज हैं। इसी साल की शुरुआत में वह समरसेट की एकेडमी में जुड़े हैं। इंग्लैंड के टॉर्क्वे शहर में उनका जन्म हुआ था। लेमी खुद को बैटिंग ऑलराउंडर मानते हैं। थियो ने इस साल की शुरुआत में स्कूल एक्सचेंज के दौरान दक्षिण अफ्रीका में सेंट स्टिथियंस के लिए भी क्रिकेट खेला था, जहां उन्होंने 62 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे। 2024 में उन्होंने ब्रैडनिंच और केंटिसबेयर सीसी को डेवोन प्रीमियर लीग जीतने में मदद की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.