धमतरी में मुठभेड़ : 1 नक्सली ढेर, एसएलआर बरामद...

Updated on 24-06-2024 04:41 PM

धमतरी। बस्तर के बाद अब धमतरी जिले में नक्सलियों की पहुँच बढ़ रही है। जिले में एक बार फिर मुंहकोट-आमझर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। मृतक नक्सली के पास से एसएलआर और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के साथ डीआरजी नगरी की टीम जंगल में सर्चिंग के लिए घुसी थी। तक़रीबन घंटेभर चली फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। जिसके बाद तक़रीबन रात 8.30 बजे सुरक्षाबलों की टीम सुरक्षित जंगल से बाहर निकल आई। प्राथमिक जांच में नक्सली की पहचान अरूण उर्फ वरूण मंडावी और धमतरी-गरियाबंद-मैनपुर-नुवापाड़ा संयुक्त डिवीजन कमेटी का होना बताया गया है। दरसअल, बस्तर में लगातार हो रहे नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद उनमें बौखलाहट है। फोर्स के दबाव के बाद कई हार्डकोर नक्सलियों ने नगरी-सिहावा के जंगल में शरण लेने की सूचना खुफिया विभाग को मिलती रही है।



एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने का फरमान भी जारी किया। लेकिन नक्सली सामने नहीं आए। इसलिए मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद कवर के लिए पहुंची टीम ने खल्लारी के आश्रित गांव आमझर, साल्हेभाठ, चमेदा, जोगीबिरदो, गाताबाहरा से लेकर 6 किमी के दायरे में गांवों में सर्चिंग बढ़ा दी है। इसके अलावा फरसगांव पंचायत के आश्रित गांव मुंहकोट, ठोठाझरिया के जंगल में भी फोर्स सर्चिंग करती रही। इसके साथ ही सीआरपीएफ, सीएएफ को अलर्ट कर दिया गया। पड़ोसी थाना बोराई, मेचका, नगरी-सिहावा की टीम को भी बुला लिया गया था। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली बैकफुट पर चले गए।

विशेष रणनीति बनाकर चल रही पुलिस  
दरसअल, पुलिस ने साल 2025 तक धमतरी जिले को लाल आतंक से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद से नक्सल डीएसपी आरके मिश्रा के नेतृत्व में जंगल में फोर्स आक्रमक हो गई है, यहां तक कि, गांव-गांव जाकर सूचना तंत्र को मजबूत कर दिया गया है। खासकर बारिश के दिनों में नक्सली जंगल से बाहर निकल कर गांवों में शरण लेकर मजदूर बनकर रहते हैं। ऐसे में उन्हें घेरकर मार गिराने के लिए पुलिस विशेष रणनीति बनाकर काम कर रही है। इसलिए नक्सलियों में बौखलाहट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने जिले में सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होने…
 30 April 2026
सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य व्यापक स्तर पर सुचा प से जारी है। कुछ समाचार पत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण बंद होने संबंधी खबरें प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने…
 30 April 2026
सुकमा। नीति आयोग के प्रतिनिधि चंद्र शेखर चेरुकू ने सुकमा जिले का दौरा किया। इस दौरान कोंटा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों…
 30 April 2026
सूरजपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से…
 30 April 2026
सूरजपुर, आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना…
 30 April 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का…
 30 April 2026
सूरजपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जनगणना कार्य…
Advt.