लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य:सीएम बोले- उनका शासन राम राज्य की याद दिलाता है

Updated on 13-04-2025 01:42 PM

दिल्ली के लाल किले में शनिवार शाम सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य प्रारंभ हुआ। इसका मंचन 14 अप्रैल तक होगा। लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित इस महानाट्य महामंचन में 250 कलाकारों ने इस विक्रम संवत युग के प्रवर्तक राजा के जीवन संघर्ष को जीवंत किया।

मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि डॉ. मोहन यादव साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य न्याय के प्रतीक थे। उनकी शासन व्यवस्था उत्कृष्ट थी। आज सम्राट विक्रमादित्य वाला युग लौट रहा है। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विक्रमादित्य के शासन को याद करते हैं तो वह भगवान श्री राम के रामराज्य की याद दिलाता है।

विक्रमादित्यकालीन मुद्रा की प्रदर्शनी महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा ‘विक्रमादित्यकालीन मुद्रा और मुद्रांक’ की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महानाट्य और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों के आयोजन की सराहना की और एक संदेश लिखा कि मुझे प्रसन्नता है कि सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.