खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान में शुरू होंगी इमरजेंसी और ICU सुविधाएं, हर्बल गार्डन का भी होगा विस्तार

Updated on 09-04-2026 12:51 PM

भोपाल। पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के विकास को अब नए पंख लगेंगे। संस्थान में न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जैसे इमरजेंसी यूनिट, आईसीयू और एनआईसीयू स्थापित की जाएंगी, बल्कि शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए छात्रावासों का निर्माण भी किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित संस्थान की साधारण सभा की बैठक में लिया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट (वित्तीय प्राक्कलन) का अनुमोदन किया गया। साथ ही, चिकित्सालय के पैथोलाजी विभाग में होने वाली ई.एम.जी, ई.ई.जी, ईको-कार्डियोग्राफी और अल्ट्रा सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांचों की दरों का निर्धारण भी किया गया। संस्थान की प्रयोगशाला को एनएबीएल प्रत्यायन दिलाने और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका के प्रकाशन पर भी विस्तृत मंथन हुआ।

आदिवासी उपचार पद्धतियों पर होगा शोध

मंत्री परमार ने निर्देशित किया कि संस्थान के पांच एकड़ में फैले हर्बल गार्डन का विस्तार किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी अंचलों में प्रचलित पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शोध करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, मंत्री ने धार और बड़वानी जिलों में सिकल सेल रोगियों के लिए आयुर्वेदिक औषधियों के सहायक उपचार पर आधारित एक विशेष अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

आगामी कार्ययोजनाओं के तहत संस्थान में एनिमल हाउस, फार्मेसी भवन और इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का कार्य पूर्ण करने तथा 150 सीटों वाले पीजी बायज व गर्ल्स हास्टल के निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में आयुष विभाग के अपर सचिव डा. संजय मिश्र और प्रधानाचार्य डा. उमेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इन संस्थानों के साथ हुआ एमओयू

  • उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल के साथ शैक्षणिक समन्वय।
  • भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के साथ शोध साझा करना।
  • भोपाल मिलिट्री स्टेशन में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.