मध्य प्रदेश में देर रात 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संदीप यादव और आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को बदला

Updated on 14-02-2026 12:54 PM

भोपाल: विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश सरकार ने रात दो बजे आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संदीप यादव और आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को बदल दिया गया। अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल संभालेंगे।

वहीं, दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त होंगे। सचिव जेल एवं परिवहन मनीष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है। परिवहन विभाग का जिम्मा उनके पास अतिरिक्त रूप से बना रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अशोक बर्णवाल कृषि उत्पादन आयुक्त बने रहेंगे। पर्यावरण विभाग का जिम्मा भी उनके पास रहेगा। संदीप यादव अब प्रमुख सचिव वन तथा प्रवासी भारतीय होंगे। अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है।

संचालक कृषि अजय गुप्ता को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव को संचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की उप सचिव संघमित्रा गौतम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आलीराजपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा नंदा भलावे कुशरे को अपर परियोजना संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और उपसचिव स्कूल शिक्षा कमल सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन पदस्थ किया है‌।

अपर मुख्य सचिव गृह शिवशेखर शुक्ला को जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मुख्य महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.