भारत के मैचों से दुबई की बल्ले-बल्ले, अरबों रुपये का मिला रेवेन्यू, होटल से लेकर फन जोन तक सब रहे हाउसफुल

Updated on 10-03-2025 03:25 PM
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल हो गया है। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजक पाकिस्तान था, लेकिन भारत के सारे मैच दुबई में खेले गए। फाइनल समेत कुल 5 मैच दुबई में खेले गए। इससे दुबई को काफी रेवेन्यू मिला है।
दुबई में हुए भारत के मैचों के कारण दुबई में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक काफी संख्या में दुबई में मैच देखने पहुंचे। सिर्फ भारत ही नहीं, विरोधी टीम के भी काफी प्रशंसक अपनी टीम का हौसला बढ़ाने दुबई पहुंचे। साथ ही काफी सेलिब्रिटी भी चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई पहुंचीं। इससे दुबई की इकनॉमी में भी काफी फायदा हुआ है।

फाइनल में पहुंचते ही बढ़ी मांग

4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ था। इसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था और फाइनल की टिकट कटाई थी। भारत के फाइनल में पहुंचते ही प्रशंसकों के दुबई पहुंचने की संख्या में तेजी आ गई। मैच टिकटों और ट्रैवल पैकेज की मांग आसमान छूने लगी।

कितना पैसा किया खर्च?

भारत के सभी मैच दुबई में होने के कारण ट्रैवल पैकेज की मांग में काफी तेजी आई। Negohtel बुलेटिन ने ICC के आधिकारिक ट्रैवल पार्टनर 'भारत आर्मी ट्रैवल्स' के माध्यम से बताया है कि उनके सभी 1000 ट्रैवल पैकेज तुरंत बिक गए। भारतीय प्रशंसकों ने स्टैंडर्ड पैकेज के लिए 350 डॉलर (30.52 हजार रुपये) से लेकर प्रीमियम अनुभवों के लिए 1200 डॉलर (एक लाख रुपये से ज्यादा) तक खर्च किए। इन पैकेज में मैच टिकट, फ्लाइट, लग्जरी होटल और VIP हॉस्पिटैलिटी शामिल रही
अगर मान लें कि 1000 ट्रैवल पैकेज के लिए भारतीय प्रशंसकों ने औसतन 800 डॉलर (करीब 70 हजार रुपये) खर्च किए, तो कुल खर्च करीब 7 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा सिर्फ भारत आर्मी ट्रैवल्स का है। मैच देखने दुबई काफी लोग पहुंचे। ऐसे में यह आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा दुबई पहुंचे लोगों से शॉपिंग भी की होगी, होटल्स में खाना भी खाया होगा। लोगों के इस खर्च ने भी दुबई का खजाना बढ़ाया है।

टिकट से ही कमाए करोड़ों रुपये

दुबई को टिकट बिक्री से ही अरबों रुपये की कमाई हुई। जहां फाइनल खेला गया, उस मैदान की क्षमता 25 से 30 हजार दर्शकों की है। फाइनल मैच की टिकट की कीमत 250 दिरहम से लेकर 12000 दिरहम थी। फाइनल में ही दुबई ने 90 लाख दिरहम (करीब 22 करोड़ रुपये) कमाए। इस प्रकार कुल 5 मैचों में दुबई की टिकट बिक्री से अनुमानित कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रही।

होटलों, रेस्टोरेंट सब रहे हाउसफुल

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई के होटलों, रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स जोन, फन जोन, एंटरटेनमेंट बिजनेस आदि के रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल आया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास मौजूद सभी होटलों हाउसफुल रहे। बार और रेस्टोरेंट में भी दर्शकों की भारी भीड़ रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.