कराची में 100 करोड़ की ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

Updated on 15-02-2022 08:14 PM

कराची पाकिस्तान के कराची शहर में सुरजानी टाउन इलाके में स्थित एक खाली प्लाट से करीब 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानि करीब 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की गई है। पाकिस्तान के सिंध एक्साइज टेक्सेशन एंड नारकोटिक्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए इस नशीले पदार्थ को बरामद कर लिया है।

एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने कराची के सुरजानी टाउन के सेक्टर- 70 डी में एक ऑपरेशन चलाया था जिसमें ड्रग्स की यह बड़ी खेप बरामद हुई। इसके अलावा एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया। सिंध में एक्साइज एंड टेक्सेशन एंड नारकोटि्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के एक मंत्री ने बताया कि यह ड्रग्स प्लास्टिक के पैकेट्स में मिली है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। गौरतलब हैकि दक्षिण-पश्चिम एशिया में पाकिस्तान ड्रग्स की खपत के मामले में सबसे बड़ा देश है। पाकिस्तान की युवा आबादी इस नशे की लत से ग्रस्त है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं जो नशे की आदत के चलते विभिन्न अपराधों को अंजाम देते हैं।

पाकिस्तान की एंटी-नारकोटिक्स फोर्स का कहना है कि मुल्क में 9-12 साल की उम्र के बच्चों ने पहले ही तंबाकू का सेवन शुरू कर दिया और 13 और 14 साल की उम्र में ड्रग्स की ओर रुख कर रहे हैं। पाकिस्तान में इस महीने की शुरुआत में एक अन्य कार्रवाई में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स को कराची पोर्ट टर्मिनल पर एक ऑपरेशन के दौरान 360 किलोग्राम हेरोइन मिली थी।

 गौरतलब हैकि पंजाब समेत भारत के कुछ इलाकों में भी पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी होती है। शनिवार को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप को पकड़ा गया था। जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ रुप। बताई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.