ड्रोन बनाने वाली कंपनी को मिला सरकारी ठेका, बाजार खुलते ही रॉकेट बना शेयर
Updated on
17-11-2025 02:11 PM
नई दिल्ली: ड्रोन बनाने वाली कंपनी Ideaforge Technology के शेयरों में आज काफी तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 11 फीसदी उछाल आई है। बीएसई पर यह 519.90 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 465.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 492.50 रुपये पर खुला। कंपनी को सेना से 100 करोड़ रुपये से अधिक के नए ऑर्डर मिले हैं जो इस साल के सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है। सुबह 10.15 बजे यह 10.35% तेजी के साथ 513.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय सेना से टैक्टिकल अनमैन्ड व्हीकल (UAV) Zolt और ऑल-टेरेन VTOL ड्रोन SWITCH 2 के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का सप्लाई ऑर्डर मिला है। Zolt के लिए कैपिटल इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट ऑर्डर की कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर कई कठोर जांच और फील्ड ट्रायल के बाद मिला है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) माहौल में परीक्षण और कंट्री ऑफ ओरिजिन की सख्त जांच शामिल थी। वहीं, SWITCH 2 ड्रोन के लिए ऑर्डर 30 करोड़ रुपये का है।
शेयरों की चाल
Ideaforge Technology ने सीईओ और को-फाउंडर अंकित मेहता ने कहा कि नए ऑर्डर इस बात का प्रमाण है कि कंपनी सुरक्षित, AI-संचालित, मिशन-रेडी UAV सिस्टम पर फोकस कर रही है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.87% बढ़कर 466 रुपये पर बंद हुए थे। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 660.55 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 12 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इस साल 7 अप्रैल को यह 301 रुपये पर आ गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…